UP SI भर्ती में ऐसे बनेगी मेरिट, फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए जानें नियम
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Aug 2025 12:02 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Aug 2025 12:02 PM
UP Police SI Bharti 2025 के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) के कुल 4543 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 है और आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चल रही है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) शामिल हैं। UP News
400 अंकों की होगी लिखित परीक्षा
लिखित परीक्षा 400 अंकों की होगी जिसमें 160 प्रश्न पूछे जाएंगे और समय दो घंटे का होगा। इस परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण देना होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 2.4 किमी की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। निर्धारित समय में दौड़ पूरी न करने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य माना जाएगा। शारीरिक मानकों की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी, जबकि SC/ST के लिए 160 सेमी निर्धारित है। वहीं सामान्य और ओबीसी महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी और SC/ST महिलाओं के लिए 147 सेमी तय की गई है, साथ ही महिला अभ्यर्थियों का वजन कम से कम 40 किलोग्राम होना चाहिए।
फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा और PET के अंकों के आधार पर बनेगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान कोई गड़बड़ी पाए जाने पर उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। इसलिए सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आवेदन करने से पहले सभी पात्रता मानकों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और तैयारी में कोई कमी न छोड़ें। UP News