UP Political News : अखिलेश ने विधान परिषद चुनाव में कीर्ति कोल पर दांव लगाया
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 12:44 PM
UP Political News : यूपी में प्रस्तावित विधान परिषद की दो सीटों पर हो रहे चुनाव में समाजवादी पार्टी ने मिर्जापुर की कीर्ति कोल को पर दांव लगाया है। अनुसूचित जनजाति की कीर्ति कोल मिर्जापुर के छानबे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी हैं।
विधानसभा में सपा के 110, रालोद के आठ और सुभासपा के छह विधायक हैं। इन दिनों सुभासपा और सपा की राहें जुदा हो गई हैं। सपा में भी शिवपाल सिंह यादव अलग राह पर चल रहे हैं। इसके बाद भी सपा ने एक उम्मीदवार उतार कर अपने विधायकों को लामबंद रखने की रणनीति अपनाई है। भाजपा दोनों सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इस चुनाव में विधायक मतदान करते हैं। मिर्जापुर निवासी कीर्ति कोल पूर्व सांसद भाईलाल कोल की बेटी हैं।
हाल के महीने में हुए विधानसभा चुनाव में हालांकि समाजवादी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उम्मीद के मुताबिक उसे सीटें नहीं मिली। लिहाजा, पार्टी सरकार बनाने के लिए विधायकों के जरूरी नंबर से काफी देर रह गई थी। पार्टी अब विधान परिषद में अपनी संख्या बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।