UP Political News : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर बोला हमला
UP Political News: Deputy CM Brajesh Pathak attacked SP
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 01:02 AM
UP Political News : लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जानकर निशाना साधा है। गुरुवार को डिप्टी सीएम ने लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर भारत में भ्रष्टाचार भूषण का अवार्ड मिले तो वो सिर्फ अखिलेश यादव को देना चाहिए। क्योंकि इनकी सरकार घोटालेबाज सरकार थी। पाठक ने सपा सरकार के दौरान किए गया कार्यों के लैपटॉप, आगरा एक्सप्रेस- वे समेत कई उदाहरण देते हुए अखिलेश पर खूब हमला बोला है।
UP Political News :
सपा सरकार में 2 हजार करोड़ का एंबुलेंस घोटाला हुआ- पाठक
ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी इस लेटर पर हस्ताक्षर किए हैं। सपा सरकार में हमेशा से ही भ्रष्टाचार में डूबी रही है। सपा शासन में 2 हजार करोड़ एम्बुलेंस घोटाला हुआ। रिवर फ्रंट, जेपीएनआइसी घोटाला, भूखंड आवंटन, खनन के घोटाले सपा सरकार में हुए। अखिलेश सरकार में लैपटॉप घोटाला भी हुआ। चयन आयोग भी घोटाले से अछूता नहीं है। सपा के नेता जनता के सामने झूठी तस्वीर बढ़-चढ़कर पेश कर रहे हैं।
9 नेताओं ने पीएम को लिखा पत्र - डिप्टी सीएम
ब्रजेश पाठक ने कहा कि 9 नेताओं ने एक पत्र पीएम मोदी को लिखा है। उसमें नेताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसियां लगातार विपक्ष के नेताओ को टॉरगेट कर रही है। जबकि हकीकत यह है कि यह सभी नीता भ्रष्टाचार में डूबे हैं। घोटालेबाज नेता अपने आप को बचाने के लिये पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिख रहे हैं। भ्रष्टाचारियों, कदाचारियों पर भाजपा कार्रवाई कर रही है। इसलिए प्रदेश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ है। पुलिस भर्ती और समाजवादी पेंशन में भी बड़ा घोटाला हुआ।