UP Political News : मिल गया चाचा का साथ, अब जीतते ही रहेंगे : अखिलेश
UP Political News : Got uncle's support, will continue to win now: Akhilesh
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 03:13 PM
UP Political News : इटावा। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने चाचा शिवपाल यादव तारीफ के पुल बांध दिए। कहा, अब चाचा साथ आ गए हैं, अब वह आगे सभी चुनाव जीतते ही रहेंगे। इटावा में अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल और चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ एक विद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
UP Political News :
चौधरी चरण सिंह को याद करने के बाद अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित चाचा शिवपाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शिवपाल यादव की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने कहा कि वे अब आगे सभी चुनाव जीतेंगे। अब चाचा साथ आ गए हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में सभी चुनाव समाजवादी पार्टी जीतेगी। अब चाचा आ गए हैं। अब साथ रहेंगे और सब चुनाव जीतेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी के लोगों ने कमाल कर दिया है। चाचा के विधायकी क्षेत्र जसवंत नगर में सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसानों के लिए काले कानून लाई थी, लेकिन सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ा। मैनपुरी का पूरे देश में बड़ा सन्देश गया हैं। गुजरात मॉडल पर मैनपुरी का मॉडल भारी है।