विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब राजनीतिक गलियारों में विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। नए मंत्रियों को शपथ दिलाने और कार्यालय आवंटित करने के बाद भी सरकार ने अभी तक मंत्रालयों की अंतिम सूची जारी नहीं की है।

UP News : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब राजनीतिक गलियारों में विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। नए मंत्रियों को शपथ दिलाने और कार्यालय आवंटित करने के बाद भी सरकार ने अभी तक मंत्रालयों की अंतिम सूची जारी नहीं की है। ऐसे में राजधानी लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सत्ता और संगठन के बीच समीकरणों को लेकर अटकलें लगातार बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार बड़े स्तर पर मंत्रिमंडल विस्तार करते हुए छह नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया, जबकि दो मंत्रियों को प्रमोशन देकर नई जिम्मेदारी दी गई। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि उत्तर प्रदेश सरकार में किस नेता को कौन सा प्रभावशाली विभाग मिलेगा और सबसे अहम लोक निर्माण विभाग यानी PWD की कमान आखिर किसके हाथ में जाएगी। UP News
उत्तर प्रदेश में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा लोक निर्माण विभाग को लेकर हो रही है। यह विभाग प्रदेश की राजनीति और विकास दोनों दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है। 2022 में योगी सरकार बनने के बाद यह जिम्मेदारी जितिन प्रसाद को दी गई थी, लेकिन केंद्र सरकार में उनकी भूमिका बढ़ने के बाद से PWD विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास ही है। अब कैबिनेट विस्तार के बाद यह सवाल फिर चर्चा में आ गया है कि क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस विभाग को किसी नए मंत्री को सौंपेंगे या फिर अपने पास ही रखेंगे। राजनीतिक हलकों में भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नाम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक संकेत सामने नहीं आया है। UP News
मंत्री बनने के बाद भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे, कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश राजपूत, सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। नेताओं के आवासों पर लगातार बधाई देने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने मंत्रियों के सरकारी आवास आवंटन की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। राज्य संपत्ति विभाग ने नए बंगले आवंटित करने से जुड़ी फाइल को मंजूरी के लिए आगे बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही सभी नए मंत्रियों को बड़े सरकारी आवास उपलब्ध करा दिए जाएंगे। UP News
समाजवादी पार्टी से भाजपा के करीब आए मनोज पांडे को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद अब उनके विभाग को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रह चुके मनोज पांडे को अनुभव के आधार पर अहम मंत्रालय मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं स्वतंत्र प्रभार मंत्री बने सोमेंद्र तोमर को ऊर्जा विभाग मिलने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में चल रही है। अजीत पाल के विभाग को लेकर भी कई तरह की संभावनाएं जताई जा रही हैं। पहली बार मंत्री बने हंसराज विश्वकर्मा, कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर और कैलाश राजपूत को किसी वरिष्ठ मंत्री के साथ जिम्मेदारी दी जा सकती है। UP News
विज्ञापन