उत्तर प्रदेश के रायबरेली में भदोखर थाना क्षेत्र के कनौली गांव में ट्रक की टक्कर से 70 वर्षीय फूला देवी की मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह उस समय हुआ, जब वह घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। पढ़े पूरी खबर?

UP News:उत्तर प्रदेश के रायबरेली में भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे भोला मजरे कनौली गांव में सड़क हादसे में 70 वर्षीय फूला देवी की मौत हो गई भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे भोला मजरे कनौली गांव में मंगलवार सुबह फूला देवी अपने घर के बाहर सड़क किनारे बैठकर बर्तन साफ कर रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। UP News
मृतका की पहचान फूला देवी (70), पत्नी हरिश्चंद्र कुर्मी के रूप में हुई है। वह रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे भोला मजरे कनौली गांव की निवासी थीं। मंगलवार सुबह करीब 7:45 बजे वह अपने घर के सामने पूरे भोला अड्डा के पास सड़क किनारे बैठकर बर्तन साफ कर रही थीं। UP News
बताया जा रहा है कि इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक ने फूला देवी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। बुजुर्ग महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। UP News
भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। UP News
हादसे की सूचना मिलने पर भदोखर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। UP News
विज्ञापन