कल उत्तर प्रदेश में दिखेगा कुदरती कहर, मानसून मचाएगा तबाही
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:30 AM
UP Rain Alert : उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का कहर देखने को मिला था। हालांकि बारिश होने के बाद कई इलाकों में मौसम खुशनुमा हुआ लेकिन बारिश ने दिल्ली-एनसीआर सहित प्रदेश के कई इलाकों में तबाही मचा रखी थी। कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश से फसलों को तो नुकसान हुआ ही था, साथ ही लोगों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा है। फिलहाल कुछ दिनों से मौसम ने करवट बदल ली है और प्रदेश के कई इलाकों में खिली-खिली धूप निकल रही है, लेकिन मौसम विभाग की ओर से कल (28 सितम्बर) रात को मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
दरअसल उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार कल कानपुर सहित मंडल के सभी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इनमें कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव सहित आसपास के अन्य जिले शामिल है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि, 28 सितंबर की रात को 30 से 40 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है और आगामी 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। 29 सितंबर तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की जानकारी दी गई है।
आज रात हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। मौसम विभाग ने 73 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया है। रात में गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने रात में 90 प्रतिशत बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।