विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के युवक आयुष मलिक का मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस का दावा है कि आयुष मलिक को हिन्दू से मुसलमान बनाने के पीछे बहुत बड़ी साजिश थी।

UP News : उत्तर प्रदेश के युवक आयुष मलिक का मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस का दावा है कि आयुष मलिक को हिन्दू से मुसलमान बनाने के पीछे बहुत बड़ी साजिश थी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरी साजिश का पर्दाफाश करते हुए आयुष मलिक को प्रेमजाल में फंसाकर मुसलमान बनाने वाली युवती तथा उसके पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। युवती के साथ उसके पिता को भी जेल भेजा गया है। साथ ही आधा दर्जन आरोपियों की तलाश की जा रही है। UP News
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली नगर में हुई धर्मांतरण की पूरी साजिश को बेनकाब कर दिया है। इस साजिश केा अंजाम देने वाली युवती तथा उसके पिता की गिरफ्तारी के बाद शामली के पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को इस मामले की पूरी जानकारी दी है। शामली के पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने पत्रकारों को बताया कि आयुष मलिक की करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के लिए योजनाबद्ध तरीके से युवती ने परिवार के साथ मिलकर युवक को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण कराया था। पुलिस टीमें प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में लगी हैं। एसपी एनपी सिंह ने रविवार को बताया आयुष मलिक के धर्मातरण कराने के आरोप में युवती चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि इस्लाम फलों का ठेला लगाता था। चांदनी व उसके पिता समेत पूरे परिवार की आयुष व उसके पिता देवराज की संपत्ति पर नजर थी। संपत्ति हड़पने के लिए चांदनी ने आयुष को प्रेमजाल में फंसाया व परिजनों के साथ मिलकर फर्जी निकाहनामा तैयार कर ब्लैकमेल कर उसका धर्म परिवर्तन कराया। एसपी ने धर्मांतरण कराने वाला बड़ा रैकेट सक्रिय होने की संभावना जताई। UP News
शामली के पुलिस अधीक्षक एस.पी. सिंह ने आगे बताया कि आयुष मलिक के पिता देवराज मलिक बड़े कारोबारी हैं। एसपी के मुताबिक, मोहल्ला दयानंद नगर निवासी देवराज मलिक के शहर में दो बड़े मेडिकल स्टोर हैं। वह शामली केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भी हैं। एक मेडिकल स्टोर को देवराज और दूसरे को उनका बेटा आयुष चलाता है। देवराज के पास मकान, गाड़ी व जमीन समेत करोड़ों रुपये की संपत्ति है। इसमें से अधिकतर संपत्ति आयुष के नाम. पर है। एसपी ने बताया। कि जांच में स्पष्ट हुआ है कि संपत्ति पर कुरैशी परिवार की नजर थी। संपत्ति हड़पने के लिए आयुष का धर्मांतरण कराया गया था। अब चांदनी व उसके परिवार के लोग आयुष पर संपत्ति बेचकर उनके साथ रहने का दबाव बना रहे थे। UP News
एसपी के अनुसार चांदनी व उसके भाई ने आयुष को पाकिस्तान में रहने वाले डॉ. इसरार के सोशल मीडिया यूट्यूब पर प्रसारित होने वाले भाषणों को सुनने के लिए प्रेरित किया। इसरार पाकिस्तान में बैठकर यहां के लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का काम कर रहा है। आयुष इसरार की स्पीच को सुनता और उसे फॉलो करता था। UP News
विज्ञापन