विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में एक से बढक़र एक चौंकाने वाली घटनाएं हो रही हैं। उत्तर प्रदेश के ही सिद्धार्थनगर जिले की एक ताजा घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। यह पूरा मामला अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ है।

UP News : उत्तर प्रदेश में एक से बढक़र एक चौंकाने वाली घटनाएं हो रही हैं। उत्तर प्रदेश के ही सिद्धार्थनगर जिले की एक ताजा घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। यह पूरा मामला अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ है। अपने तथाकथित प्रेमी के इश्क में एक पत्नी इस कदर अंधी हो गई कि उसने चारपाई पर सोते हुए अपने पति को जिंदा जला दिया। इस घटना ने आम जनता के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस को भी हैरान कर दिया है। UP News
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले में रहने वाली पूजा नाम की महिला शादी से पहले से ही फिरोज नामक युवक के इश्क में पड़ी हुई थी। शादी के बाद भी उसका यह इश्क जारी रहा। फिर वह कहावत चरितार्थ हो गई कि ‘‘इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते’’। यही फिरोज तथा पूजा के साथ भी हुआ। फिरोज तथा पूजा का इश्क पूजा के पति तथा ससुराल वालों के सामने आ गया। पति तथा ससुराल वालों ने पूजा को समझाया, डराया, धमकाया तथा इज्जत का वास्ता दिया। इन सब बातों का पूजा के ऊपर कोई असर नहीं पड़ा। उसने मौका देखकर अपने पति को सोते समय जिंदा जला दिया। पूजा ने पूरी व्यवस्था की थी कि उसका पति जलकर खाक हो जाए। किन्तु समय रहते पति की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए। पड़ोसी किसी तरह आग बुझाकर जलते हुए व्यक्ति को अस्पताल ले गए। अस्पताल में भर्ती वह व्यक्ति जिंदगी तथा मौत से जूझ रहा है। UP News
यह पूरा प्रकरण उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर का है। पूजा की शादी सिद्धार्थनगर जिले के रेहरा गाँव में रहने वाले लालजी गौतम के साथ हुई थी। पूजा के परिवार वालों ने शादी बड़े ही चाव के साथ की थी। पूजा के ससुराल वालों ने बताया कि लालजी गौतम और पूजा की शादी आठ साल पहले हुई थी और उनके 7 व 4 साल के दो बच्चे हैं। पूजा का फिरोज नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी को शक न हो, इसलिए फिरोज पिछले दो साल से पूजा का साढ़ू (जीजा) बनकर उसके घर आता-जाता था। 21 मई को लालजी को पता चल गया कि फिरोज का उनकी पत्नी से कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है, जिसके बाद घर में तनाव बढ़ गया। UP News
विवाद के बाद उसी रात जब लालजी सो रहा था, तब पूजा और फिरोज ने उसे चारपाई से बांधकर आग के हवाले कर दिया। लालजी की चीखें सुनकर परिवार के लोग मौके पर भागे और किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों पूजा तथा फिरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी के समय दोनों तथाकथित प्रेमी गांव से भागने का प्रयास कर रहे थे। UP News
विज्ञापन