विज्ञापन
UP में स्मार्ट मीटर लगाने पर फिलहाल रोक। तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट तक पुराने मीटर नहीं बदलेंगे, नए कनेक्शन स्मार्ट प्रीपेड मीटर से ही मिलेंगे।

UP News : उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
UP News
यूपीपीसीएल के अध्यक्ष ने सभी डिस्कॉम को निर्देश दिए हैं कि तकनीकी कमेटी की अंतिम रिपोर्ट आने तक किसी भी उपभोक्ता का पुराना मीटर न तो जबरन और न ही स्वेच्छा से बदला जाएगा। UP News
पिछले कुछ महीनों से स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। कई लोगों ने आरोप लगाया कि बिना जानकारी या सहमति के मीटर बदले गए और स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में अचानक बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा, प्रीपेड सिस्टम में बैलेंस खत्म होते ही बिजली कटने से लोगों में नाराजगी बढ़ी। UP News
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की थी। इसके बाद 12 अप्रैल को एक उच्चस्तरीय तकनीकी कमेटी का गठन किया गया, जो स्मार्ट मीटर की सटीकता, बिलिंग सिस्टम और शिकायतों की जांच करेगी। हालांकि, इस फैसले का नए बिजली कनेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नए उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के जरिए ही कनेक्शन दिया जाएगा, ताकि सिस्टम में कोई रुकावट न आए। राज्य में अब तक करीब 78 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें 70.5 लाख प्रीपेड हैं। फिलहाल सभी की नजर तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट पर है, जिसके आधार पर आगे की रणनीति तय होगी। UP News
विज्ञापन