विज्ञापन
स्पा सेंटर की आड़ में लंबे समय से चल रहे कथित अनैतिक कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच और पीड़ित युवती के बयान के बाद सामने आया है कि यहां स्पा सेवाओं के नाम पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं और ग्राहकों के सामने लड़कियों को पेश किए जाने की बात भी सामने आई है।

UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रामगढ़ताल क्षेत्र के एक स्पा सेंटर की आड़ में लंबे समय से चल रहे कथित अनैतिक कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच और पीड़ित युवती के बयान के बाद सामने आया है कि यहां स्पा सेवाओं के नाम पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं और ग्राहकों के सामने लड़कियों को पेश किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य संचालक अभी फरार है। UP News
मामले का खुलासा तब हुआ जब स्पा सेंटर से किसी तरह निकलने में सफल रही एक युवती ने रामगढ़ताल थाने पहुंचकर पूरी जानकारी पुलिस को दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की, जिसमें पांच युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कार्रवाई के दौरान मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में ठोस साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि स्पा सेंटर में कुछ युवतियों को कथित रूप से बंधक बनाकर रखा गया था और उन्हें जबरन काम में लगाया जा रहा था। मुक्त कराई गई लड़कियों में गाजीपुर की एक युवती के साथ-साथ गोरखपुर के अलग-अलग इलाकों की चार युवतियां शामिल हैं। सभी पीड़ितों के बयान दर्ज कर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। UP News
छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से कई दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जब्त की है। इनकी फॉरेंसिक और तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले में स्पा सेंटर का कथित मैनेजर मंदीप सिंह संचालन व्यवस्था संभाल रहा था, जबकि एक महिला पर युवतियों को बहला-फुसलाकर लाने के आरोप हैं। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। UP News
गोरखपुर में स्पा सेंटर और हुक्का बार की आड़ में अनैतिक गतिविधियों के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। इससे पहले भी नाबालिगों के साथ गंभीर अपराध और शोषण जैसे मामलों में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है, जिससे इस तरह के अवैध कारोबार पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच युवतियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य संचालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। UP News
विज्ञापन