विज्ञापन
UP News: पिता गुस्से में इतना पागल था कि जब आसपास के लोगों ने बच्ची को बचाने की कोशिश की तो वह और आक्रामक हो गया।

UP News: सुल्तानपुर जिले के वायरल वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में आरोपी अपनी ही बेटी को बेरहमी से पीटता और गंदे नाले में डुबोने की कोशिश करता दिखाई दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो 30 मई की दोपहर करीब 2:30 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में मोनू उर्फ योगेन्द्र सिंह नामक व्यक्ति अपनी करीब ढाई से तीन साल की बेटी को लात घूंसों से मारता है। बच्ची दर्द से तड़पती रही, लेकिन आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। फिर उसने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए बच्ची को नाली में डुबोने की कोशिश की।
चश्मदीदों ने क्या बताया?
पिता गुस्से में इतना पागल था कि जब आसपास के लोगों ने बच्ची को बचाने की कोशिश की तो वह और आक्रामक हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक, उसने एक मकान का दरवाजा जोर-जोर से हिलाया और उसे तोड़ने की कोशिश की, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
अदालत ने आरोपी को जेल भेजा
इस क्रूरता का वीडियो जब वायरल हुआ तो कोतवाली नगर की निराला नगर चौकी पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जांच में पुष्टि हुई कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति मोनू उर्फ योगेन्द्र सिंह ही है और पीड़ित बच्ची उसकी बेटी है।
आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। UP News
विज्ञापन