उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में 22 वर्षीय नर्स शिल्पा सैनी का शव किराए के कमरे में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर जांच शुरू की। पढ़े पूरी खबर

UP News:उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा बाजार में शनिवार सुबह एक निजी अस्पताल में कार्यरत 22 वर्षीय नर्स शिल्पा सैनी उर्फ रजनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के कमरे में मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। UP News
शिल्पा सैनी उर्फ रजनी बेलगरा सारंगपुर गांव की निवासी थी। वह जेएनएम की पढ़ाई करने के साथ बरौंसा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती थी। अस्पताल के पास ही वह किराए के कमरे में रहती थी। शनिवार सुबह जब शिल्पा कमरे से बाहर नहीं निकली, तो बगल में रहने वाली दूसरी नर्स ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से देखने पर शिल्पा का शव कमरे के अंदर दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। UP News
सूचना पर बरौंसा चौकी प्रभारी गुलाबचंद्र पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार राय ने भी मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। UP News
युवती की मौत की खबर से परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार राय के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। UP News
विज्ञापन