विज्ञापन
प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में लगभग 60 हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने रिक्त पदों का विस्तृत ब्योरा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) को भेज दिया है, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की तैयारी तेज कर दी गई है।

UP News : उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में लगभग 60 हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने रिक्त पदों का विस्तृत ब्योरा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) को भेज दिया है, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की तैयारी तेज कर दी गई है। UP News
इस बार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहली बार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के माध्यम से भर्ती कराई जाएगी। इससे पहले शिक्षकों की भर्ती विभिन्न व्यवस्थाओं के तहत होती थी, लेकिन अब चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और केंद्रीकृत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। UP News
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में करीब 60 हजार शिक्षक पद खाली हैं। इनमें लगभग 48 हजार पद ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में तथा 11,508 पद शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में रिक्त बताए गए हैं। लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विद्यालयों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। UP News
सरकार का मानना है कि इतने बड़े पैमाने पर भर्ती होने से प्रदेश के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी। इससे छात्र-शिक्षक अनुपात में सुधार आएगा और सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी। UP News
प्रदेश में कई वर्षों से नई शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के बीच इस खबर से उत्साह का माहौल है। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि रिक्तियों का विवरण भेजे जाने के बाद आयोग जल्द ही भर्ती संबंधी विज्ञापन जारी करेगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। UP News
सूत्रों के अनुसार आयोग भर्ती नियमावली, चयन प्रक्रिया और परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। भर्ती संबंधी विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण व्यवस्था तथा आवेदन तिथियों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। UP News
प्रदेश में शिक्षक भर्ती लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। ऐसे में 60 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी को युवाओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। यदि भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी होती है तो यह उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी शिक्षक भर्तियों में से एक साबित हो सकती है। UP News
विज्ञापन