विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (ARTO) के तबादले कर दिए हैं। शनिवार को जारी तबादला सूची में गाजियाबाद, लखनऊ, नोएडा समेत कई महत्वपूर्ण जिलों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (ARTO) के तबादले कर दिए हैं। शनिवार को जारी तबादला सूची में गाजियाबाद, लखनऊ, नोएडा समेत कई महत्वपूर्ण जिलों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। लंबे समय बाद हुए इस तबादला अभियान को विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सूची में दो ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं जो फिलहाल प्रतीक्षारत चल रहे थे। सरकार ने उन्हें नई तैनाती देकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। UP News
जारी आदेश के अनुसार गाजियाबाद में तैनात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज कुमार मिश्रा को नोएडा में एआरटीओ (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कानपुर देहात में प्रवर्तन की जिम्मेदारी संभाल रहीं सोमलता यादव को कानपुर नगर में तैनात किया गया है। मिर्जापुर के आरटीओ विजय प्रकाश सिंह को प्रयागराज भेजा गया है, जबकि पीलीभीत के वीरेंद्र सिंह को मिर्जापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कुशीनगर में तैनात मोहम्मद अजीम को श्रावस्ती, बलिया के अरुण कुमार राय को मिर्जापुर तथा बिजनौर के गौरी शंकर ठाकुर को फिरोजाबाद में नई तैनाती दी गई है।लखनऊ परिक्षेत्र में कार्यरत हिमांशु जैन को एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रथम दल बनाया गया है। साथ ही उन्हें देवा रोड स्थित प्रशासनिक विस्तार पटल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। श्रावस्ती के विनीत कुमार मिश्र को गाजियाबाद, जबकि बाराबंकी की अंकिता शुक्ला को भी गाजियाबाद में प्रवर्तन की जिम्मेदारी दी गई है। UP News
देवरिया के आशुतोष कुमार शुक्ला को प्रतापगढ़, आजमगढ़ के अतुल कुमार यादव को देवरिया, प्रतापगढ़ के दिलीप कुमार को मैनपुरी तथा अमरोहा के महेश कुमार शर्मा को बिजनौर भेजा गया है। वहीं अलीगढ़ के प्रवेश कुमार को शामली जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार ने प्रतीक्षारत चल रहे अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रवीण कुमार सिंह को हमीरपुर में तैनात किया गया है, जबकि सौम्या पांडेय को उरई में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) का दायित्व दिया गया है। UP News
जानकारों का मानना है कि यह तबादला अभियान केवल नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि आगामी महीनों में परिवहन विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने और प्रवर्तन व्यवस्था को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है। प्रदेश सरकार लगातार विभागीय जवाबदेही और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने पर जोर दे रही है, जिसके तहत यह बड़ा फेरबदल किया गया है। UP News
विज्ञापन