विज्ञापन
प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां कथित तौर पर भ्रष्टाचार की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान और उसके समर्थकों ने शिकायतकर्ता के भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

UP News : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां कथित तौर पर भ्रष्टाचार की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान और उसके समर्थकों ने शिकायतकर्ता के भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। UP News
घटना भिटौरा गांव की है, जो शिवगढ़ थाना क्षेत्र में आता है। गांव के निवासी बलवंत सिंह ने ग्राम प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत की थी, जिसकी जांच चल रही थी। परिजनों का आरोप है कि इसी शिकायत के बाद से प्रधान और उसके समर्थकों ने उनके परिवार से दुश्मनी पाल ली थी और मौका मिलते ही हमला कर दिया। UP News
मंगलवार शाम बलवंत सिंह के भाई जसवंत सिंह बाजार से घर लौट रहे थे। तभी गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लगातार वार किए, जिससे जसवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। UP News
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल जसवंत सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। UP News
मृतक के भाई बलवंत सिंह ने आरोप लगाया है कि यह हमला पूरी तरह से सुनियोजित था और इसके पीछे ग्राम प्रधान की भूमिका है। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार की शिकायत करने के कारण ही उनके भाई को निशाना बनाया गया। परिवार ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुल्तानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक ब्रिज नारायण सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएहै। UP News
विज्ञापन