विज्ञापन
UP News : विशाखा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के गाँव महरौली गाँव की बेटी है। इंजीनियरिंग तथा MCA की पढ़ाई कर चुकी विशाखा चाहती तो किसी मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी करके AC कमरे में बैठी रह सकती थी किन्तु, विशाखा ने तो अपना खुद का व्यापारिक साम्राज्य खड़ा करने का मार्ग चुना।

UP News : उत्तर प्रदेश की लाड़ली बेटी विशाखा हजारों नहीं लाखों युवतियों की प्रेरणा बन सकती है। उत्तर प्रदेश की इस बेटी ने यह साबित कर दिया है कि दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं है। दरअसल असंभव शब्द तो मूर्ख लोगों के लिए बना है। विशाखा ने प्रसिद्ध शायर मासूम गाजियाबादी की शायरी को भी चरितार्थ कर दिया है। मासूम गाजियाबादी ने लिखा है-‘‘डुबो देता है कोई नाम तक भी खानदानों के, किसी के नाम से मशहूर होकर गाँव चलता है।“ इस शेर को विशाला ने हू-ब-हू सच साबित कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के एक गाँव की बेटी है विशाखा
आपको बता दें कि विशाखा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के गाँव महरौली गाँव की बेटी है। इंजीनियरिंग तथा MCA की पढ़ाई कर चुकी विशाखा चाहती तो किसी मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी करके AC कमरे में बैठी रह सकती थी किन्तु, विशाखा ने तो अपना खुद का व्यापारिक साम्राज्य खड़ा करने का मार्ग चुना। वर्तमान में उत्तर प्रदेश की इस बेटी के द्वारा शुरू किया ‘‘बैन्ने डोसा” ब्राण्ड दुनिया भर में प्रसिद्ध हो रहा है। पढ़ाई पूरी करने के बाद विशाखा को लगा कि नौकरी में मजा नहीं है। इस कारण उसने अच्छी खासी नौकरी को लात मारी और अपने भाई के साथ मिलकर करीब 5 लाख रुपये की पूंजी जुटाई और ‘बेनेस्टा(Benesta) नाम से अपना स्टार्टअप शुरू किया, जो आज बेनेस्टा के नाम से पहचान बना चुका है।
पहले बैन्ने डोसा को समझ लेते हैं
विशाखा के आउटलेट की सबसे बड़ी USP है कर्नाटक का मशहूर ‘बैन्ने डोसा”। बैन्ने शब्द का मतलब मक्खन होता है और यह कर्नाटक की एक प्रसिद्ध डिश है। बैन्ने डोसा की खासियत इसकी कुरकुरी परत और मक्खन की भरपूर मात्रा होती है जो इसे आम डोसे से अलग बनाती है। इसे बनाने के लिए पहले खमीर उठे चावल और दाल के घोल को तवे पर फैलाया जाता है फिर उस पर अच्छी मात्रा में मक्खन डाला जाता है। इसके बाद मसालेदार आलू की स्टफिंग या अन्य फ्लेवर जैसे गार्लिक, पनीर या चीज डाले जाते हैं। धीमी आंच पर पकाकर इसे सुनहरा तथा क्रिस्प बनाया जाता है। इस कारण इसका स्वाद अनोखा होता है। UP News
बेनेस्टा में मौजूद है अनेक वैरायटी
उत्तर प्रदेश की बेटी विशाखा का स्टार्टअप एक प्रसिद्ध रैस्टोरेंट का स्थान ले चुका है। इस रैस्टोरेंट का नाम है ‘‘बेनेस्टा”। ‘बेनेस्टा” में केवल साधारण डोसा ही नहीं, बल्कि प्रयोगों की एक पूरी रेंज मौजूद है. यहां आने वाले ग्राहकों को बैन्ने मसाला डोसा, बैन्ने पाउड़ी डोसा और गार्लिक डोसा बेहद पसंद आता है। इसके अलावा बच्चों और युवाओं के लिए पनीर और चीज डोसा भी उपलब्ध है. डोसे के साथ-साथ यहाँ की इडली, उत्तपम और असली साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी की खुशबू भी लोगों को अपनी ओर खींच लाती है.
उत्तर प्रदेश के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर है विशाखा बेनेस्टा
विशाखा का यह स्टार्टअप बेनेस्टा उत्तर प्रदेश के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद के निकट महरौली सर्विस लेन के पास स्थित है। शुरुआत एक छोटे से कदम से हुई थी, लेकिन आज गाजियाबाद ही नहीं बल्कि दिल्ली और नोएडा से गुजरने वाले लोग भी यहाँ रुककर डोसे का लुत्फ उठाते हैं। विशाखा की मेहनत और उनके परिवार के साथ ने इस बिजऩेस को महज कुछ ही समय में एक ब्रांड बना दिया है। विशाखा यह सफल प्रयास लाखों युवतियों के लिए प्रेरणा बनेगा। UP News
विज्ञापन