उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 4 अगस्त के लिए राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी की है।

UP News : उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 4 अगस्त के लिए राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी की है। कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 40–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी आशंका है। बारिश का असर पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 से 7 अगस्त के बीच वर्षा की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। UP News
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, अलीगढ़, आगरा, झांसी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। कई स्थानों पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। UP News
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा और कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है। UP News
विज्ञापन