UP Weather Today: इस बार मानसून की शुरुआत भले ही ठीक रही हो लेकिन जुलाई के मध्य तक आते-आते बारिश की रफ्तार कमजोर पड़ गई है। एक जून से 14 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश में करीब 163.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य औसत से लगभग 22 प्रतिशत कम है।

उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश कम होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना कम है जबकि पूर्वी यूपी में भी अच्छी बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में दिन में तेज धूप और शाम के समय हल्के बादल लोगों को राहत देने की कोशिश जरूर करेंगे लेकिन उमस से पूरी तरह राहत मिलने के आसार अभी कम हैं।
इस बार मानसून की शुरुआत भले ही ठीक रही हो लेकिन जुलाई के मध्य तक आते-आते बारिश की रफ्तार कमजोर पड़ गई है। एक जून से 14 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश में करीब 163.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य औसत से लगभग 22 प्रतिशत कम है। मंगलवार को भी प्रदेश के केवल 11 जिलों में लगभग 1.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। यह आंकड़ा साफ बताता है कि इस समय मानसून अपनी पूरी ताकत में नहीं है।
बारिश कम होने का सबसे ज्यादा असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। दिन में तेज धूप और हवा में मौजूद नमी के कारण उमस लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि तापमान बहुत अधिक नहीं होने के बावजूद गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। इसलिए दोपहर के समय धूप में ज्यादा देर रहने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: आज का मौसम: उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में वज्रपात का अलर्ट, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
राजधानी लखनऊ में बुधवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ होने की संभावना है। हालांकि शाम के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बावजूद पूरे दिन उमस लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यदि शाम को बादल सक्रिय होते हैं तो कुछ इलाकों में हल्की राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 6 से 7 दिनों तक तेज बारिश की संभावना काफी कम है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 जुलाई के बाद बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ सकती हैं। यदि मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति में लौटती है और नमी वाली हवाएं दोबारा सक्रिय होती हैं तो प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। फिलहाल लोगों को कुछ दिनों तक उमस और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ सकता है।
बुधवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 33 जिलों में हल्की बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक की संभावना जताई है। इनमें बिजनौर, मुरादाबाद, सहारनपुर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, आगरा, इटावा, प्रयागराज, औरैया, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, बलिया और गाजीपुर समेत कई जिले शामिल हैं। इन इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दे सकती है।
विज्ञापन