प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते दिनों से हो रही बारिश के बीच अब मौसम विभाग ने गंभीर चेतावनी जारी की है।

UP News : उत्तर प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते दिनों से हो रही बारिश के बीच अब मौसम विभाग ने गंभीर चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। नौ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। UP News
बुधवार सुबह जारी मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक झांसी और जालौन में अगले तीन घंटों के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ बिजली चमकने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है।मौसम की यह स्थिति आसपास के इलाकों को भी प्रभावित कर सकती है। तेज बारिश के चलते निचले क्षेत्रों में पानी भरने और स्थानीय स्तर पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग ने इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मध्यम से तेज बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना है। मौसम खराब होने के दौरान लोगों को अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। UP News
इसके अलावा लखनऊ, कानपुर नगर, अयोध्या, रायबरेली, अमेठी, उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, अलीगढ़, बदायूं, बुलंदशहर, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, ललितपुर, हाथरस, मथुरा और कासगंज में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने और गरजने की संभावना है। कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। UP News
विज्ञापन