15 सितंबर से बदल रहा है UPI ट्रांजेक्शन का नियम, अब इन कैटेगरी में बढ़ेगी लिमिट
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:26 PM
यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान करने वालों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई ट्रांजेक्शन की लिमिट में बड़े बदलाव का ऐलान किया है। 15 सितंबर 2025 से यह नियम लागू होंगे और UPI से कुछ खास कैटेगरी में लेनदेन की सीमा बढ़कर 5 लाख रुपये और कुछ में उससे भी ज्यादा कर दी जाएगी। UPI Transaction :
किन कैटेगरी में होगा फायदा?
इस बदलाव का सीधा लाभ उन लोगों को मिलेगा जो बड़े डिजिटल भुगतान करते हैं। जैसे बीमा प्रीमियम, शेयर मार्केट निवेश, क्रेडिट कार्ड बिल, सरकारी ई-मार्केट से खरीदारी, ट्रैवल बुकिंग और बिजनेस/मर्चेंट पेमेंट।
* कैपिटल मार्केट और बीमा प्रीमियम: 5 लाख से 10 लाख
* सरकारी ई-मार्केट प्लेस: 5 लाख से 10 लाख
* ट्रैवल बुकिंग: 5 लाख से 10 लाख
* क्रेडिट कार्ड भुगतान: 5 लाख से 6 लाख
* मर्चेंट/बिजनेस पेमेंट: 5 लाख से कोई सीमा नहीं
पर्सन-टू-पर्सन पेमेंट पर असर नहीं
दोस्त या परिवार को पैसे भेजने की सीमा अभी भी 1 लाख प्रति ट्रांजेक्शन ही रहेगी। यह बदलाव सिर्फ चुनिंदा कैटेगरी में बड़े भुगतान को आसान बनाने के लिए किया गया है। एनपीसीआई के मुताबिक, डिजिटल भुगतान तेजी से बढ़ रहे हैं और बड़ी राशि वाले लेनदेन की मांग भी लगातार बढ़ रही है। नए नियम से न केवल उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी बल्कि बिजनेस ट्रांजेक्शन में भी तेजी आएगी।