विज्ञापन
UP Crime: लड़की का चार साल पुराना दोस्त मुख्य आरोपी। कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर किया रेप फिर अपने 2 दोस्तों को बुलाया। तीनों ने मिलकर बारी-बारी से किया रेप।

UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रही और सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी में जुटी एक छात्रा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। तीन दिनों तक उसे एक कमरे में बंधक बना कर रखा गया। मामला में मुख्य आरोपी लड़की का दोस्त है।
मूल रूप से जौनपुर जिले की रहने वाली यह छात्रा 1 मई को लखनऊ स्थित अपने घर आई थी। 15 मई को परीक्षा की तैयारी के लिए वह दिल्ली लौट रही थी। पिता ने उसे जाफराबाद स्टेशन से सुहेलदेव एक्सप्रेस में बिठाया।
छात्रा ने दोस्त को मिलने के लिए बुलाया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन में सवार होने के बाद छात्रा ने अपने चार साल पुराने दोस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज किया। मैसेज मिलते ही दोस्त चारबाग स्टेशन पहुंच गया और छात्रा को अपने कमरे पर चलने के लिए कहने लगा । कई बार रिक्वेस्ट करने के बाद छात्रा सहमत हुई। छात्रा का दोस्त उसे सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में स्थित अपने कमरे पर ले गया।
दोस्त छात्रा को अपने साथ रूम पर ले गया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवती ने बताया कि उसका दोस्त जब उससे मिलने चारबाग स्टेशन पहुंचा था तो उसके साथ एक और लड़का था। रूम पर पहुंचने के बाद वो दूसरा लकड़ा खाना लेने चला गया और वापस आकर खाना देकर फिर चला गया। युवती और उसके दोस्त ने खाना और फिर कॉफी पी।
तीन दिन युवती से किया गया रेप
आरोप है कि छात्रा की कॉफी में नशीला पदार्थ मिला दिया। बेहोशी की हालत में दोस्त ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन 16 मई को वो रेलवे स्टेशन वाला लड़का भी रूम पर आ गया और उसने भी छात्रा के साथ रेप किया। 17 मई को तीसरे दिन रूम पर एक और लड़का आ गया।
पीड़िता ने उस लड़के को कभी पहले देखा नहीं था। युवती ने बताया कि तीनों ने मिलकर बारी-बारी से उसका रेप किया।
जब छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी तो आरोपियों ने उसे जनरल टिकट देकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बिठा दिया। युवती जब बरेली पहुंची तो उसने अपने पिता को फोन कर पूरी आपबीती बताई। पिता ने 139 रेलवे हेल्पलाइन पर फोन कर मदद मांगी। इसके बाद जीआरपी पहुंची। युवती से बात की और पूरी घटना परिजन को बताई।
युवती के बयान के आधार पर आनंद विहार थाने की पुलिस ने दिल्ली के आनंद विहार थाने में एफआईआर दर्ज कर ली।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
लखनऊ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। एडीसीपी रल्लापल्ली बसंत कुमार के अनुसार, पांच टीमें गठित की गई हैं जो आरोपियों की तलाश में लगी हुई हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि दिल्ली पुलिस की कॉल के बाद आरोपी सतर्क हो गए और अपने मोबाइल फोन बंद करके फरार हो गए हैं।
मुख्य आरोपी लड़की का दोस्त अक्सर लखनऊ में रहने वाले अपने भाई के पास आता-जाता रहता है। वारदात में शामिल दूसरा आरोपी लखनऊ में ही डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है जबकि तीसरे आरोपी की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा अन्य राज्यों में भी छापेमारी कर रही है। छात्रा को बयान दर्ज कराने के लिए लखनऊ बुलाया गया है।
पीड़िता और उसका परिवार गहरे सदमे में है। पिता ने बताया कि उनकी बेटी घर में चुपचाप और डरी हुई रहती है। परिवार काउंसलिंग की व्यवस्था कर रहा है ताकि वह इस आघात से उबर सके।
विज्ञापन