Uttar Pradesh: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 10:33 AM
Uttar Pradesh: बलिया (उत्तर प्रदेश)। पुलिस ने जिले के एक गांव की 18 वर्षीय युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर बिहार ले जाने और उससे 15 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
Uttar Pradesh News
गड़वार थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि जीउत बिंद नामक युवक ने थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती का 11 नवंबर को अपहरण कर लिया था। युवती के भाई की तहरीर पर बिंद के विरुद्ध 20 नवंबर को अपहरण के आरोप में भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस को 26 नवंबर को बिहार के एक स्थान से युवती मिली, जिसके बाद पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई गई और अदालत में उसका बयान दर्ज कराया गया।
थाना प्रभारी के अनुसार, युवती ने बयान दिया कि बिंद ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया था और उसने एवं रणजीत कुमार नाम के एक अन्य युवक ने उसके साथ बिहार स्थित एक होटल में 15 दिन तक सामूहिक बलात्कार किया ।
उन्होंने बताया कि युवती के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय दंड संहिता की सामूहिक बलात्कार संबंधी धारा भी जोड़ी गई।
पुलिस ने बिंद व कुमार को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।