
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की आम जनता के लिए योगी सरकार की ओर से गुड न्यूज आई है। यूपी की योगी सरकार आने वाले होली पर्व से दो गैस सिलेंडर देने जा रही है, वह भी बिल्कुल फ्री। आइए आपको बताते हैं कि यूपी के किन लोगों को सरकार यह सिलेंडर प्रदान करेगी।
आपको बता दें उत्तर प्रदेश में निवास करने वाले लोगों को यह सौगात राज्य सरकार की तरफ से मिलेगी। उत्तर प्रदेश के खाद्य व रसद विभाग ने फ्री गैस सिलेंडर देने के प्रस्ताव वित्त विभाग के पास भेज दिया है। इस पर सरकार की ओर से बजट मिलने के बाद ही फ्री गैस सिलेंडर बांटने शुरू कर दिए जाएंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उज्जवला योजना के तहत इस बार होली पर आपको पहला फ्री सिलेंडर दिया जाएगा और दूसरा फ्री सिलेंडर आपको दिवाली पर मिलेगा।
राज्य सरकार की इस फ्री सिलेंडर वाली सुविधा का फायदा देशभर के करीब 1.65 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा। आपको बता दें कि फ्री सिलेंडर के लिए सरकार पर करीब 3000 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा।