Uttar Pradesh: तमाम जिंदगी जेल में गुजारेंगे दुष्कर्म के 5 आरोपी, जानें पूरा मामला
Uttar Pradesh
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:09 AM
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दुष्कर्म पांच आरोपियों को अब अपनी बाकी की पूरी जिंदगी जेल में गुजारनी होगी। कोर्ट ने आरोपियों को उम्रकैद और पचास हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
Uttar Pradesh
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देशन व पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ‘मिशन शक्ति अभियान’ व ‘ऑपरेशन शिकंजा’ जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा प्राथमिकता से करते हुए प्रभावी पैरवी कराई गई जिसके फलस्वरूप दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को 20 वर्ष कारावास व 50 हजार के अर्थदण्ड की सजा कराने में सफलता प्राप्त हुई।
थाना परसपुर क्षेत्र के अंतर्गत 5 अभियुक्तों द्वारा दुष्कर्म जैसा जघन्य अपराध किया था। जिसमे पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मॉनिटरिंग सेल व थाना परसपुर के पैरोकार आरक्षी वासुदेव द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्त को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश गोंडा ने 20 वर्ष कठोर कारावास व 50 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
अभियुक्तगणों का नाम पता-
1. परमेश्वरी सिंह पुत्र भगौती सिंह निवासी खालेपुरवा मौजा चरसड़ी थाना परसपुर जनपद गोंडा।
2. रमेश सिंह पुत्र देवीदीन निवासी खालेपुरवा मौजा चरसड़ी थाना परसपुर जनपद गोंडा।
3. राजेंद्र यादव पुत्र पहाड़ी यादव निवासी खालेपुरवा मौजा चरसड़ी थाना परसपुर जनपद गोंडा।
4. कल्लू सिंह उर्फ अमित सिंह पुत्र प्रताप सिंह उर्फ विजय प्रताप सिंह निवासी कलहंसनपुरवा थाना परसपुर जनपद गोंडा।
5. अवधेश सिंह पुत्र रामशरण सिंह निवासी उमराव पुरवा मौजा राजापुर थाना परसपुर जनपद गोंडा।