विज्ञापन
योगी सरकार की ओर से एक के बाद एक तबादला सूचियां जारी किए जाने से नौकरशाही में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए।

UP News : उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। योगी सरकार की ओर से एक के बाद एक तबादला सूचियां जारी किए जाने से नौकरशाही में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, यह केवल शुरुआती चरण माना जा रहा है और आने वाले दिनों में आईएएस स्तर पर भी बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। UP News
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी तबादला सूची में कई वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। आलोक कुमार वर्मा को सुल्तानपुर से वाराणसी मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि सृष्टि धवन को लखनऊ से स्थानांतरित कर सुल्तानपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। सुशील प्रताप सिंह को गौतमबुद्ध नगर से लखनऊ विकास प्राधिकरण में संयुक्त सचिव और भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में कुलसचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। दुर्गेश मिश्रा को वाराणसी से गोरखपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर भेजा गया है। वहीं अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मेरठ से मुजफ्फरनगर स्थानांतरित किया गया है, जबकि बृजेश कुमार सिंह को मेरठ में ही अपर जिलाधिकारी (नगर) के पद पर यथावत रखा गया है। जालौन और उन्नाव के बीच भी अहम अदला-बदली की गई है, जहां राजीव राज को जालौन का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है और मनोज कुमार सिंह को उन्नाव का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में गौरव रंजन श्रीवास्तव को प्रयागराज से गोरखपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अनुपम मिश्रा को चंदौली से स्थानांतरित कर लोक सेवा आयोग, प्रयागराज में उप सचिव बनाया गया है। वाराणसी और गोरखपुर नगर निकायों में भी बदलाव देखने को मिला है, जहां सीमा पांडेय को गोरखपुर से वाराणसी नगर निगम भेजा गया है। नीतीश कुमार सिंह को जालौन से बुलंदशहर स्थानांतरित किया गया है, जबकि प्रमोद कुमार पांडेय को बुलंदशहर से आजमगढ़ मंडल में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा आयुष चौधरी को गाजीपुर से सीतापुर, सुनील कुमार त्रिवेदी को हरदोई से गाजीपुर, संजय कुमार को हाथरस से हरदोई, अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर से गौतमबुद्ध नगर और त्रिभुवन को बलिया से बदायूं भेजा गया है। वहीं सुरेश कुमार पाल को बदायूं से बलिया स्थानांतरित कर मुख्य राजस्व अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। UP News
विज्ञापन