रैली में भारी भीड़ जुटाकर चन्द्रशेखर आजाद रावण शक्ति प्रदर्शन करने के काम में सफल साबित हुए हैं। विश्लेषकों का स्पष्ट मत है कि निकट भविष्य में आजाद समाज पार्टी (आसपा) पश्चिमी उत्तर प्रदेा में बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित हो सकती है।

UP News : उत्तर प्रदेश की धरती पर बुधवार को राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन पूरी तरह से सफल रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में यह शक्ति प्रदर्शन आजाद समाज पार्टी (आसपा) के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद रावण ने किया। चन्द्रशेखर आजाद रावण ने यह शक्ति प्रदर्शन संविधान दिवस के मौके पर संविधान बचाओ रैली का आयोजन करके किया है। आसपा की संविधान बचाओ रैली में बड़ी संख्या में दलित तथा मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया।
बुधवार को आसपा की रैली में शक्ति प्रदर्शन सफल नजर आया। इस रैली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दलित समाज तथा अल्पसंख्यक समाज के लोग बड़ी संख्या में नजर आए। राजनीतिक विश्लेषकों का दावा है कि आसपा के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद रावण ने जिस मकसद से रैली का आयोजन किया था वह मकसद अपनी राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन करने का था। रैली में भारी भीड़ जुटाकर चन्द्रशेखर आजाद रावण शक्ति प्रदर्शन करने के काम में सफल साबित हुए हैं। विश्लेषकों का स्पष्ट मत है कि निकट भविष्य में आजाद समाज पार्टी (आसपा) पश्चिमी उत्तर प्रदेा में बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित हो सकती है।
आजाद समाज पार्टी (आसपा) की रैली को संबोधित करते समय चन्द्रशेखर आजाद रावण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा के विरूद्ध हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि CM योगी डिटेंशन सेंटर के द्वारा हमें डराना चाहते हैं, हमारी सरकार आएगी तो हम मुख्यमंत्री के डिटेंशन सेंटरों पर ताला लटका देंगे। चन्द्रशेखर आजाद रावण ने एसआईआर... को वोट चोरी का बड़ा हथियार बताया। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता SIR के द्वारा वोट चोरी नहीं होने देंगे। अपने कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि BLO की एक-एक हरकत पर नजर रखें तथा एक भी वोट कटने ना दें।
रैली में बोलते हुए चन्द्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि जनवरी में पदयात्रा के जरिए दलितों एवं पिछड़ों को निजी क्षेत्र में आरक्षण दिलाने और बैलेट से चुनाव कराने के लिए आंदोलन होगा। भाजपा सरकार में जो बोलता है, उसके घर पर बुलडोजर चल जाता है। कटाक्ष करते हुए कहा कि जो इनका विरोध करता है वह राष्ट्रविरोधी हो जाता है और जो पार्टी ज्वाइन कर लेता है वही राष्ट्रवादी हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसान बेहाल है। एक क्विंटल गन्ना उत्पादन पर 350 रुपये से अधिक की लागत आती है लेकिन भाव 400 रुपये ही मिल रहा है। यदि 2027 में उनकी पार्टी सत्ता में आई तो गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल देंगे। भुगतान की व्यवस्था 14 दिन के बदले नौ दिन में कराई जाएगी। हाईकोर्ट की अतिरिक्त बैंच स्थापित कराएंगे। मौजूदा सरकार ने एससी-एसटी और ओबीसी के 20 हजार पद समाप्त कर दिए हैं। ठेकेदारी खत्म कर युवाओं को पक्की नौकरी दिलाई जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक शाहनवाज राना रैली के मंच पर पहुंचे और उन्होंने चन्द्रशेखर आजाद रावण द्वारा आसपा की सदस्यता ली। रैली में आसपा के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी ने कहा कि न बटेंगे और न कटेंगे। सभी लोग एक रहेंगे और मजबूत रहेंगे। तानाशाह सरकार को उखाडक़र फेंकना होगा। वह तोडऩे की बात करेंगे तो आसपा जोडऩे की बात करेगी। UP News