उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जीयनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के पुलिस और वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में जानलेवा हमले का आरोपी अंकित यादव घायल हो गया। अंकित यादव एक पुराने मुकदमे में सुलह नहीं करने की रंजिश में हुए हमले के मामले में वांछित था। पढ़े पूरी खबर?

UP News:उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जीयनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के पुलिस और वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में जानलेवा हमले का आरोपी अंकित यादव घायल हो गया। उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, अंकित यादव एक पुराने मुकदमे में सुलह नहीं करने की रंजिश में हुए हमले के मामले में वांछित था। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान गुरुवार सुबह चेकिंग के दौरान उसका सामना पुलिस से हो गया। UP News
पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को रामप्रसाद यादव ने जीयनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पुराने मुकदमे में सुलह नहीं करने की रंजिश में सत्यम यादव और अंकित यादव समेत 11 नामजद आरोपियों ने रामप्रसाद यादव और उनके भाई प्रशान्त यादव को मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें रामप्रसाद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। UP News
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 3:38 बजे जीयनपुर थाना पुलिस अम्मा आईमा मोड़ से धनछुला मार्ग पर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की तलाश में भी जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को अंकित यादव दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे घेरने का प्रयास किया तो उसने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। UP News
इस कार्रवाई में जीयनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक जाफर खां और जीयनपुर थाने की पुलिस टीम शामिल रही। घटना के बाद फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फिलहाल घायल आरोपी का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस मुठभेड़, अवैध असलहे की बरामदगी और जानलेवा हमले के मूल मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। UP News
विज्ञापन