
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में अवैध रूप से कब्जाई जमीन पर कन्नौज प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। कन्नौज जिले में एक बार फिर बाबा का बुलडोजर गरजा है। सपा नेता द्वारा कब्जाई सरकारी जमीन पर बने स्कूल को गिराया गया, एसडीएम तिर्वा के साथ राजस्व और भारी पुलिस फोर्स ने करीब 11 बीघा बेशकीमती जमीन को खाली कराया है।
आपको बता दें कि सपा के पूर्व ब्लॉक ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य दिगंबर पर आरोप लगा कि सपा शासनकाल में उन्होंने तहसील तिर्वा के इंदरगढ़ क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था, जहां उस पर एक स्कूल का निर्माण भी कराया गया था। मामले को लेकर तहसील प्रशासन ने उसकी जांच करा कराई तो जानकारी में आया कि करीब 36 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है।
जिसके बाद तिर्वा एसडीएम और भारी पुलिस फोर्स के साथ राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 11 बीघा जमीन पर बुलडोजर चलाकर उसको खाली कराया। एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि ग्राम सभा की करीब 36 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा है, जिसमें से करीब 11 बीघा जमीन पर अवैध तरीके से फर्जी स्कूल संचालित हो रहा था। जिसे दिगंबर सिंह द्वारा कब्जाया गया था। तहसीलदार को ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया है, जिसको लेकर कार्रवाई की गई है।