बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश में 35 सांसदों के टिकट काटेगी भाजपा, सूची पर मंथन तेज
उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीतने का दावा कर रही BJP ने उत्तर प्रदेश में टिकट बंटवारे की सूची पर मंथन तेज कर दिया है
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:43 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:43 AM
Uttar Pradesh News : अप्रैल महीने में होने वले लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर उत्तर प्रदेश पर भाजपा का बड़ा फोकस है। उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीतने का दावा कर रही BJP ने उत्तर प्रदेश में टिकट बंटवारे की सूची पर मंथन तेज कर दिया है। भाजपा के अंतरंग सूत्रों का दावा है कि पार्टी उत्तर प्रदेश में कम से कम 35 वर्तमान सांसदों के टिकट काटने वाली है। सूत्रों का यह भी दावा है कि उत्तर प्रदेश के नेताओं के साथ मिलकर भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व उत्तर प्रदेश में टिकट बंटवारे की सूची को अंतिम रूप देने में लग गया है।
अप्रैल में होंगे चुनाव
सबको पता है कि लोकसभा चुनाव-2024 अप्रैल महीने में होंगे। इस प्रकार चुनाव में केवल दो महीने का वक्त शेष बचा है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का फोकस उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के तमाम प्रदेशों पर है। उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीतने के कमसद से BJP ने उत्तर प्रदेश में मिशन-80 का नाम दिया है। देश में अबकी बार 400 के पास वाले नारे को हकीकत में बदलने के लिए भाजपा को उत्तर प्रदेश से अधिक से अधिक सीट जीतनी ही पड़ेगी। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश की प्रत्येक सीट पर हर हाल में जिताऊ प्रत्याशी को उतारने की योजना है।
कटेंगे 35 सांसदो के टिकट Uttar Pradesh News
भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर चेतना मंच को बताया कि उत्तर प्रदेश के कम से कम 35 सांसदों के टिकट काटे जाएंगे। इस BJP नेता ने दावा किया है कि मथुरा की सांसद हेमा मालिनी,बरेली से संतोष गंगवार, सुल्तानपुर से मेनका गांधी,गाजियाबाद से सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी.के. सिंह,पीलीभीत से वरुण गांधी और कानपुर नगर के सांसद सत्यदेव पचौरी की सीट पर चौंकाने वाले फैसले होंगे। इनमें से संतोष गंगवार,सत्यदेव पचौरी और हेमा मालिनी की उम्र करीब 75 वर्ष के दायरे में है। वहीं प्रदेश भाजपा के नेता मेनका गांधी और वरुण गांधी को टिकट देने के पक्ष में नहीं हैं। भाजपा नेता का दावा है कि उत्तर प्रदेश के लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा फरवरी के अंतिम सप्ताह तक कर दी जाएगी। उत्तर प्रदेश समेत देश भर में 15 मार्च के आसपास आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। Uttar Pradesh News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।