माकांत पांडेय की रिटायरमेंट के साथ ही योगी सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा भरते हुए आईएएस अजय कुमार शुक्ला को जल निगम (शहरी) की कमान सौंप दी है। 30 नवंबर को उत्तर प्रदेश की नौकरशाही से एक साथ तीन अहम चेहरों की पारी पूरी हो रही है।

UP News : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश से जुड़ी यह खबर उत्तर प्रदेश की नौकरशाही से जुडी है। राज्य की अफसरशाही के लिए 30 नवंबर एक अहम तारीख बनने जा रही है, जिसे नौकरशाही का बड़ा ‘टर्निंग पॉइंट’ माना जा रहा है। इसी दिन उत्तर प्रदेश कैडर के तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सेवा निवृत्ति की उम्र पार कर औपचारिक तौर पर सिस्टम से विदा लेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश जल निगम (शहरी) के मौजूदा प्रबंध निदेशक रमाकांत पांडेय भी शामिल हैं। रमाकांत पांडेय की रिटायरमेंट के साथ ही योगी सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा भरते हुए आईएएस अजय कुमार शुक्ला को जल निगम (शहरी) की कमान सौंप दी है। उन्हें न सिर्फ बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, बल्कि उत्तर प्रदेश के शहरी जल प्रबंधन और सीवरेज सिस्टम में सुधार की उम्मीदों का नया चेहरा भी बनाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश कैडर के 2001 बैच के आईएएस अधिकारी अजय कुमार शुक्ला को जल निगम (शहरी) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपकर साफ संकेत दे दिया है कि शहरी बुनियादी ढांचे में अब तेज रफ्तार सुधार की तैयारी है। इस समय वह नगर विकास विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत हैं और अब यूपी के शहरों में पेयजल आपूर्ति से लेकर सीवरेज मैनेजमेंट से जुड़े अहम नीतिगत फैसलों में उनकी भूमिका और भी ज्यादा निर्णायक हो जाएगी।
30 नवंबर को उत्तर प्रदेश की नौकरशाही से एक साथ तीन अहम चेहरों की पारी पूरी हो रही है। जिन अधिकारियों की सेवाएं इस दिन समाप्त होंगी, उनमें शामिल हैं –
राम केवल 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जबकि बाल कृष्ण त्रिपाठी 2008 बैच के हैं। ये तीनों वरिष्ठ अफसर लंबे समय से उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख विभागों में तैनात रहे हैं और नीतिगत फैसलों के स्तर पर इन्होंने राज्य की नौकरशाही को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। UP News