उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल का हो गया विस्तार, चार विधायक बने मंत्री
UP News in Hindi
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:00 AM
UP News : उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल का एक छोटा विस्तार हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार में अलग-अलग दलों के चार विधायकों को मंत्री बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में हुई इस बड़ी राजनीतिक घटना के साथ ही अब लोकसभा चुनाव का आगाज पूरी तरह से हो गया है।
ये चार विधायक बने हैं मंत्री
चर्चित विधायक तथा सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकार राजभर, भाजपा के विधायक सुनील शर्मा व भाजपा के ही एमएलसी दारा सिंह चौहान तथा एनडीए में भाजपा के सहयोगी बने राष्ट्रीय लोकदल RLD के विधायक अनिल कुमार को उत्तर प्रदेश सरकार में नया मंत्री बनाया गया है। मंगलवार को शाम 5.00 बजे उप्र की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने उत्तर प्रदेश के चारों विधायकों को शपथ दिलाई। राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले ओमप्रकाश राजभर ने शपथ ली।
UP News