Advertisement
Advertisement

Advertisement
Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में बागपत के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दीपक यादव ने शनिवार को अहीर देसी फिटनेस जिम सहवानपुर, गोना गाँव के शिव मंदिर तथा कलेसर में अपने निजी खर्चे से पांच सौर उर्जा लाइटे बांटी, जिसकी क्षेत्र के लोगों ने उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।
दीपक यादव ने कहा कि वे राजनीति में पैसा कमाने के लिए नहीं आए, बल्कि जनता की सेवा करने के लिए आए हैं। उन्होंने अपने निजी खर्चे से क्षेत्र में पांच सौर ऊर्जा लाइटें बांटी और कहा कि आगे भी उनका यह सहयोग जारी रहेगा। आज जहां राजनीति में लोग पैसा कमाने के उद्देश्य से कदम रखते हैं, वहीं दीपक यादव एक ऐसी शख्सियत है जो स्वयं अपने निजी खर्चे से क्षेत्र में विकास कार्य कराते हैं।
उनके इस कार्य की चारों और प्रशंसा हो रही है। यह पहला वाक्या नहीं है, जब उन्होंने क्षेत्र में सौर ऊर्जा लाइट बांटी हो, इससे पहले भी उन्होंने क्षेत्र में बहुत सारे विकास कार्य अपने निजी खर्चे से कराए हैं। यही कारण है कि आज दीपक यादव सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरकर सामने आए हैं।
Advertisement
Advertisement