Uttar Pradesh : सिपाही ने तहसील कार्यालय परिसर में फांसी लगाई
Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:14 PM
Uttar Pradesh : कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक सिपाही ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय परिसर में ड्यूटी के दौरान फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
Uttar Pradesh
पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे ने बताया कि छिबरामऊ न्यायालय में तैनात सिपाही विष्णु रोज की तरह आज सुबह ड्यूटी करने के लिए छिबरामऊ तहसील कार्यालय पहुंचा, जहां उसने कुछ देर फोन पर बात की।
उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद उसका शव छिबरामऊ तहसील परिसर स्थित न्यायालय भवन के पीछे एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला, इससे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
दुबे ने बताया कि पुलिसकर्मियों की मदद से विष्णु के शव को नीचे उतरवाया गया और घटना की सूचना सिपाही के परिजनों को दी गयी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि विष्णु मूल रूप से मथुरा जिले का निवासी था और पांच महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।