Uttar Pradesh Diwas-कैलाश खेर और रागिनी गायक बिखेरेगें सुरों के रंग
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:48 AM
UPDiwas Special- आज भारत देश के महत्वपूर्ण और बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है। इस खास मौके को उत्साह पूर्वक सेलिब्रेट करने के लिए प्रदेश में तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आगाज 24 जनवरी मंगलवार को सायंकाल 4:00 बजे होगा। यह भव्य समारोह शिल्प हाट सेक्टर 33 नोएडा में आयोजित किया जाएगा।
UPDiwas
उत्तर प्रदेश दिवस
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के खास मौके पर आयोजित हो रहे इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश के कई बड़े सितारे हिस्सा लेंगे। जिनकी रंगारंग प्रस्तुति कार्यक्रम पर चार चांद लगाएगी। कार्यक्रम के अंतर्गत रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 25 जनवरी को जाने-माने गायक कैलाश खेर (Kailash Kher) अपनी प्रस्तुति देंगे।
प्राधिकरण करेगी 249.33 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान तीनों प्राधिकरण, जिला प्रशासन, उद्योग क्षेत्र व ओडीओपी के स्टॉल लगाकर जिले की प्रगति और निवेश को दिखाया जाएगा। इस दौरान प्राधिकरण नोएडा (Noida Authority)व दादरी विधानसभा क्षेत्र में 249.33 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेगी।
कार्यक्रम को लेकर सोमवार को प्राधिकरण के अधिकारियों ने शिल्प हाट में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन सुबह 11 बजे शास्त्रीय नृत्य शिव आराधना के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद कृषि विभाग की ओर से मोटे अनाज पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद निवेश व रोजागार पर परिचर्चा की जाएगी। दोपहर दो से शाम चार बजे तक जिले के स्थानीय रागिनी कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके बाद यूपी दिवस का आयोजन के तहत प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरण होगा।