क्या उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी चुनावी रणनीति तैयार कर ली है ? क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी इस बार बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक नया चुनावी अभियान चलाने जा रही है ?

UP News : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी अब केवल बड़े नेताओं की रैलियों के भरोसे नहीं रहना चाहती, बल्कि बूथ स्तर से लेकर प्रदेश संगठन तक चुनावी मशीनरी को सक्रिय करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश की सभी 18 कमिश्नरियों में जनसभाएं करेंगे, जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह क्षेत्रवार सभाओं और बूथ सम्मेलनों के जरिए कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरेंगे। बीजेपी की रणनीति में संगठन की मजबूती, मतदाताओं से सीधा संपर्क और सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रमुखता से शामिल है। हाल ही में पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्षों, प्रभारियों और जिलाध्यक्षों के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में चुनाव से पहले संगठन को पूरी तरह सक्रिय करने और केंद्रीय नेताओं की भूमिका तय करने पर मंथन किया गया। UP News
यह भी पढ़ें :61 हजार की वसूली का आरोप, पूर्व थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के चुनावी अभियान में अपने बड़े चेहरों को उतारने की तैयारी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रदेश की सभी 18 कमिश्नरियों में रैलियां प्रस्तावित हैं। वहीं अमित शाह क्षेत्रवार सभाओं और बूथ सम्मेलनों के माध्यम से संगठन को मजबूत करने के साथ चुनावी माहौल तैयार करेंगे। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्र सरकार के अन्य मंत्री भी प्रदेश में चुनावी सभाओं और संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पार्टी का प्रयास है कि बड़े नेताओं की सक्रियता के साथ स्थानीय संगठन भी लगातार जनता के बीच बना रहे। UP News
इसे भी पढ़ें : घर सेसुनाई दे रही थीं चीखें, फिर छा गया सन्नाटा; कमरे में मिला शव
बीजेपी ने मतदाताओं से सीधे संपर्क को अपनी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बनाया है। इसके तहत हर 50 परिवारों की जिम्मेदारी एक कार्यकर्ता को सौंपने की योजना है। ये कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही अलग-अलग जातियों, वर्गों और समुदायों के लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जिला स्तर पर समन्वय टोलियां बनाई जाएंगी। विधानसभा क्षेत्रों में प्रवासी प्रभारियों की तैनाती के साथ चुनाव संचालन समितियों के गठन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। UP News
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत लगाने का निर्देश दिया है। पार्टी की योजना प्रदेश के सभी 1918 मंडलों में प्रवास के लिए मजबूत टीमें तैयार करने की है। कार्यकर्ता अपने निर्धारित क्षेत्रों में रात्रि प्रवास करेंगे। इसके अलावा ग्रामसभा स्तर पर चौपाल, जनसंवाद और संपर्क अभियान चलाए जाएंगे। पार्टी का मानना है कि चुनाव से पहले ग्रामीण और शहरी मतदाताओं के बीच लगातार संवाद बनाए रखना जरूरी है। UP News
चुनावी रणनीति में मतदाता सूची का सत्यापन और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बीजेपी नए मतदाताओं को सूची में शामिल कराने और युवाओं के वोट बनवाने पर विशेष ध्यान देने की तैयारी कर रही है। पार्टी संगठन को निर्देश दिए गए हैं कि मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई जाए, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हो सके। UP News
बीजेपी तीन नवंबर से प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत पदयात्राएं शुरू करने जा रही है। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के मुताबिक, प्रत्येक पदयात्रा में कम से कम 25 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सोशल मीडिया अभियान को भी चुनावी तैयारियों का हिस्सा बनाया गया है। जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे व्यक्तिगत प्रचार के बजाय पार्टी के मुद्दों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों को डिजिटल माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। UP News
विज्ञापन