फतेहपुर में आयोजित एक विवाह समारोह युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया। यहां बाराती तथा घराती घंटों तक आपस में लाठी-डंडे चलाते रहे। लाठी-डंडों के साथ विवाह समारोह में कुर्सियों से भी एक-दूसरे के ऊपर हमला किया गया।

UP News : उत्तर प्रदेश में एक विवाह समारोह अचानक युद्ध का मैदान बन गया। विवाह समारोह के बीच घराती तथा बाराती आपस में लड़ पड़े। स्थिति ऐसी हो गई कि विवाह समारोह में घंटों तक लाठी-डंडे चलते रहे। अचानक युद्ध का मैदान बने उत्तर प्रदेश के इस विवाह समारोह की घटना सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में विवाह समारोह के दौरान लाठी-डंडे चलने तथा चीख-पुकार के दृश्य भरे पड़े हैं।
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का है। फतेहपुर में आयोजित एक विवाह समारोह युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया। यहां बाराती तथा घराती घंटों तक आपस में लाठी-डंडे चलाते रहे। लाठी-डंडों के साथ विवाह समारोह में कुर्सियों से भी एक-दूसरे के ऊपर हमला किया गया। इस पूरे बवाल के बाद स्थिति तब और भी ज्यादा बिगड़ गई जब दुल्हन ने विवाह करने से ही साफ इंकार कर दिया। यह मामला पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश के विवाह समारोह में हुआ युद्ध सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विवाह में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में इस घटना की जोरदार चर्चा हो रही है। UP News