Advertisement
Advertisement
उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में एसआईआर.... के बाद जारी हुई उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट (UP Final Voter List – 2026 ) में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटे हैं।

UP Final Voter List 2026 : उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में एसआईआर.... के बाद जारी हुई उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट (UP Final Voter List – 2026 ) में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटे हैं। इस वोटर लिस्ट में कुल कितने मतदाताओं के नाम काटे गए हैं इस बात की अधिकारिक घोषणा चुनाव आयोग ने अभी तक नहीं की है। हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि आप उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चैक करें।
उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम चैक करना बहुत ही आसान है। आप यहां दिए जा रहे तरीकों से वोटर लिस्ट में अपना नाम आसानी के साथ चैक कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में नाम चैक करने के तीन तरीके हैं। पहला तरीका यह है कि एपिक नम्बर से आप वोटर लिस्ट में अपना नाम चैक कर सकते हैं। दूसरा तरीका यह है कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी देकर नाम चैक कर सकते हैं। वोटर लिस्ट में नाम चैक करने का तीसरा तरीका यह है कि आप अपने मोबाइल नम्बर से अपना नाम चैक कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में अपना नाम चैक करने के लिए अपना मोबाइल नम्बर डालकर आसानी से नाम चैक किया जा सकता है। सबसे पहले आपको चुनाव आयोग की वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाना होगा। वेबसाइट पर आपको तीन विकल्पों में से सर्च बाई मोबाइल का ऑप्शन चुनना है। इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य चुनकर मोबाइल नम्बर और कोड डाल दें यह प्रक्रिया पूरी करते ही आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालते ही आपको पता चल जाएगा कि उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट में आपका नाम है कि नहीं। एपिक नम्बर के द्वारा नाम चैक करने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाएं सबसे पहले अपनी भाषा चुनें और अपना एपिक नम्बर डाल दें। इसके बाद राज्य के तौर पर उत्तर प्रदेश को चुने और सर्च का बटन क्लिक करें आपका नाम उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में है कि नहीं यह तुरन्त पता चल जाएगा। UP Final Voter List 2026