उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में से बेरोजगारी को पूरी तरह से समाप्त करना चाहते हैं। बेरोजगारी को समाप्त करने के मकसद से ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला यह है कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगाए जाने वाले रोजगार मेलों में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को मौके पर ही रोजगार देने के नियुक्ति-पत्र दे दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में रोजगार मेले लगाने की योजना के पीछे प्रदेश की बेरोजगारी को पूरी तरह समाप्त करने की योजना है।
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के चार जिलों में जल्दी ही रोजगार मेले लगाए जाएंगे। जिन जिलों में तुरन्त रोजगार मेले लगाए जाएंगे उन जिलों में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, झांसी, वाराणसी तथा मुजफ्फरनगर जिलों के नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी जल्दी ही रोजगार मेला लगाने की योजना है। लखनऊ में इससे पहले रोजगार महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन को भी किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में से बेरोजगारी को पूरी तरह से समाप्त करना चाहते हैं। बेरोजगारी को समाप्त करने के मकसद से ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष-2017 में पहली बार योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक स्किल इंडिया मिशन और दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 5.66 लाख से अधिक आइटीआइ और पालीटेक्निक प्रशिक्षित युवाओं को मिशन रोजगार से नौकरियां मिली हैं। 2,800 से अधिक प्रशिक्षण केंद्रों के जरिए युवाओं को उद्योग उन्मुख कौशल दिया गया है। जिससे बेरोजगारी की दर में कमी आई है। इसके अलावा प्रदेश में युवाओं के कौशल विकास व गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए 1,747 सक्रिय प्रशिक्षण सहयोगियों का चयन किया गया है। इनके माध्यम से युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुसार कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनक्यूबेशन सेंटर से उन्हें डिजिटल मार्केटिंग, ईवी निर्माण और एआई के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार हर स्तर पर रोजगार बढ़ाने के प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलिजों में बनाए गए स्टार्टअप इंक्यूबेटर्स युवा उद्यमिता को बढ़ावा मिला है। ये पहल ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर महिलाओं, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति के समुदायों के लिए आरक्षण सुनिश्चित कर रही हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के हरेक जिले में मासिक सेवायोजन अभियान भी चलाया जाता है, जो युवाओं को सीधे नियोक्ताओं से जोड़ता है। UP News