विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में रहने वाले नागरिकों के लिए बड़े काम की खबर आई है। उत्तर प्रदेश वालों के लिए काम की खबर यह है कि उत्तर प्रदेश में शनिवार तथा रविवार की छुट्टी के दिन भी कुछ खास सरकारी दफ्तरी खुले रहेंगे।

UP News : उत्तर प्रदेश में रहने वाले नागरिकों के लिए बड़े काम की खबर आई है। उत्तर प्रदेश वालों के लिए काम की खबर यह है कि उत्तर प्रदेश में शनिवार तथा रविवार की छुट्टी के दिन भी कुछ खास सरकारी दफ्तरी खुले रहेंगे। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के इन खास सरकारी दफ्तरों में छुट्टी के दिनों में देर रात तक भी सरकारी काम निपटाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले चरण में यह व्यवस्था प्रदेश के प्रमुख शहरों में लागू कर दी है। योजना सफल रहने पर उत्तर प्रदेश के सभी बड़े शहरों में इस योजना को लागू किया जाएगा। UP News
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, कानपुर नगर, गाजियाबाद, नोएडा, वाराणसी तथा सहारनपुर जनपदों के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की है। इस नई व्यवस्था के तहत उत्तर प्रदेश के इन सभी 9 शहरों में शनिवार तथा रविवार को छुट्टी के दिन भी रजिस्ट्री विभाग के दफ्तर खुले रहेंगे। इन बड़े शहरों में रहने वालो कामकाजी लोग छुट्टी वाले दिन रजिस्ट्री ऑफिसों में जाकर अपने प्रोपर्टी संबंधी काम निपटा सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस नई व्यवस्था को 19 अप्रैल 2026 से शुरू करने के आदोश जारी कर दिए हैं। इस आदेश के तहत छुट्टी वाले दिनों में रजिस्ट्री वाले सरकारी दफ्तरों में देर रात तक काम निपटाया जाएगा। UP News
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की नई व्यवस्था से पंजीकरण विभाग में काम-काज कराना आसान हो जाएगा। इतना ही नहीं छुट्टी के दिन रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहने से उत्तर प्रदेश सरकार को मिलने वाले राजस्व में भी बढ़ोत्तरी हो जाएगी। UP News
विज्ञापन