प्रेरणा का खजाना है उत्तर प्रदेश की इस बेटी की IAS बनने की यात्रा
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:20 PM
उत्तर प्रदेश की एक बेटी उत्तर प्रदेश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई। उत्तर प्रदेश की इस बेटी ने IAS अधिकारी बनकर ढ़ेर सारी बेटियों को IAS बनने की प्रेरणा प्रदान की है। उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गाँव में पैदा हुई इस बेटी को युवा वर्ग की प्रेरणा का खजाना कहा जा रहा है। वर्ष-2024 की UPSC की परीक्षा पास करके IAS अधिकारी बनी यह बेटी वर्तमान में IAS की ट्रेनिंग कर रही है। UP News
कौन है उत्तर प्रदेश की बेटियों की प्रेरणा बनने वाली IAS बेटी
उत्तर प्रदेश की जिस बेटी की हम चर्चा कर रहे हैं उस बेटी का नाम रूपल राणा है। रूपल राणा UPSC की 2024 की परीक्षा में 267वीं रैंक हासिल करके IAS अधिकारी बनी है। UPSC की रैंक के हिसाब से रूपल राणा को AGMUT कैडर मिला है। वर्तमान में रूपल रणा IAS अधिकारी के रूप में ट्रेनिंग कर रही हैं। IAS अधिकारी के तौर पर काम शुरू करते ही रूपल राणा ग्रामीण विकास के ऊपर पूरा फोकस करना चाहती हैं। UP News
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की रहने वाली हैं IAS बेटी रूपल राणा
एक छोटे से गाँव से निकलकर IAS अधिकारी बनने तक की यात्रा करने वाली रूपल राणा उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की रहने वाली हैं। रूपल राणा की माँ का साया बचपन में ही उसके सिर से उठ गया था। रूपल राणा के पिता का नाम जसवीर राणा है। जसवीर राणा दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के (IAS) के रूप में कार्यरत हैं। बेटी के IAS अधिकारी बनने पर जसवीर राणा ने बाकायदा सैल्यूट करके अपनी बेटी रूपल राणा के गर्व को और अधिक बढ़ाने का काम किया था। IAS पिता के द्वारा IAS बेटी को सैल्यूट करने की यह घटना खूब चर्चित घटना बन
गई है।
उत्तर प्रदेश से निकलकर दिल्ली यूनिवर्सिटी की टॉपर बनी रूपल राणा
UPSC की परीक्षा पास करके IAS अधिकारी बनने वाली रूपल राणा की माँ उसके बचपन में ही स्वर्गवासी हो गयी थी। IAS बनने के बाद रूपल राणा ने एक इंटरव्यू में अपने विषय में बताया था कि वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की रहने वाली रुपल राणा ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत जेपी पब्लिक स्कूल, बागपत से की। यहां उन्होंने 10वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पिलानी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की, जहां वे यूनिवर्सिटी टॉपर भी बनीं। रूपल राणा ने बताया कि उसने कम उम्र में ही अपनी मां को खो दिया था। यह उनके जीवन का सबसे बड़ा दुख था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। UP News
उनके पिता जसवीर राणा, जो दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) थे, और भाई-बहनों ने उन्हें हमेशा आगे बढऩे की प्रेरणा दी। परिवार के सहयोग और अपने दृढ़ निश्चय के दम पर उसने अपनी पढ़ाई जारी रखी। रूपल राणा ने बताया कि UPSC की तैयारी में असफल होना आम बात है। रुपल राणा को भी पहले दो प्रयासों में सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार मानने की बजाय और मेहनत की। तीसरे प्रयास में उन्होंने 26वीं रैंक हासिल कर IAS बनने का सपना पूरा किया। उनकी यह सफलता बताती है कि सही रणनीति, मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है। UP News