उत्तर प्रदेश में चली तबादला एक्सप्रेस, 16 IAS अधिकारी बदले गए
भारत
चेतना मंच
16 Sep 2025 08:12 PM
Uttar Pradesh IAS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में खाद्य सुरक्षा, आयुष, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खेल, पर्यटन सहित कई अहम विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। सरकार के इस फैसले से कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव आया है।
खाद्य सुरक्षा और आयुष विभाग में तबादले:
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी अब श्री रंजन कुमार को दी गई है। वहीं डॉ. रोशन जैकब को सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के साथ-साथ आयुष विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
शिक्षा विभाग में फेरबदल
शिक्षा विभाग में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। श्रीमती मोनिका रानी, विशेष सचिव बेसिक शिक्षा को अब प्रभारी महानिदेशक, स्कूल शिक्षा बनाया गया है। इसके अलावा श्री कंचन वर्मा को आयुष एवं सचिव, राज्य परिषद उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग में नई नियुक्ति
महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में श्रीमती वीणा चंद्रकला को सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही श्रीमती नीना श्रीवास्तव को भी सचिव, महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।
पर्यटन और खेल विभाग में नई जिम्मेदारियां
पर्यटन विभाग में श्री राजेश कुमार-2 को महानिदेशक, पर्यटन बनाया गया है। वहीं खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी श्री सुधीर एम. बोबडे को दी गई है।
मंडलायुक्त स्तर पर फेरबदल
श्री विजय विश्वास पंत को मंडलायुक्त लखनऊ बनाया गया है। इसके अलावा श्रीमती सौम्या अग्रवाल को मंडलायुक्त बरेली तथा डॉ. रोशन जैकब को मंडलायुक्त लखनऊ की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में परिवर्तन
श्रीमती किन्नर सिंह को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है। वहीं श्री ब्रजेश नारायण सिंह को सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी की सचिव श्रीमती अनामिका सिंह को बरेली का मंडलायुक्त बनाया गया है। इनके अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन की सचिव श्रीमती अपर्णा यू. को वर्तमान पद के साथ, महानिदेशक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त भार सौंपा गया है।
यूपी पंचायत चुनाव: अनुप्रिया–संजय निषाद–जयंत ने क्यों चुना ‘अकेला रास्ता’?