क्या उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है ? क्या दो आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव से गन्ना विभाग और वित्त विभाग की कमान बदल गई है ?

UP News : उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने दो आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस बदलाव के तहत आईएएस भवानी सिंह खंगारौत को प्रदेश का नया गन्ना आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि अब तक इस पद पर तैनात आईएएस मिनिप्ती एस को सचिव वित्त की जिम्मेदारी दी गई है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, भवानी सिंह खंगारौत को गन्ना आयुक्त के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। वहीं, मिनिप्ती एस को गन्ना आयुक्त के पद से हटाकर वित्त विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें :बहन ने छीन लिया मोबाइल,नाराज होकर 8 साल के बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम, मच गया कोहराम
आईएएस भवानी सिंह खंगारौत अब प्रदेश में गन्ना आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लिमिटेड के एमडी की जिम्मेदारी भी दी गई है। इस नियुक्ति के साथ गन्ना विभाग और चीनी निगम से जुड़े प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी उनके पास रहेगी।
इसे भी पढ़ें : दरोगा कीशादीशुदा बेटी से मिलने पहुंचा प्रेमी, कमरे से फिर निकली लाश
अब तक गन्ना विभाग की कमान संभाल रहीं आईएएस मिनिप्ती एस को अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। योगी सरकार ने उनके कार्यभार में बदलाव करते हुए उन्हें वित्त विभाग में सचिव नियुक्त किया है।
विज्ञापन