Uttar Pradesh: बाराबंकी में मदरसे की अवैध चारदीवारी को गिराया
Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:01 AM
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना सफदरगंज क्षेत्र के कस्बा रसौली में कथित तौर पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके बनाई गई मदरसे की चारदीवारी को स्थानीय प्रशासन ने गिरा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उप जिलाधिकारी विजय त्रिवेदी के अनुसार जिस मदरसे पर कार्रवाई हुई उसका नाम जामिया मदीनतुल उलूम है। उन्होंने कहा कि सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज इस मदरसे के प्रबंधक हैं।
उप जिलाधिकारी के मुताबिक बुधवार को जेसीबी से कब्रिस्तान की जमीन पर बनी गैर कानूनी चहारदीवारी को ढहा दिया गया।
उन्होंने कहा कि चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा यहां कब्जा करने की कोशिश की गई, तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।