बरेली में बड़ा हादसा : नोएडा की तरह खुले नाले में गिरा युवक, 18 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं

बरेली से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां नगर निगम की लापरवाही ने एक युवक की जान पर खतरा खड़ा कर दिया। सैटेलाइट बस स्टैंड के पास एक युवक खुले नाले में गिर गया और 18 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है।

nala  (1)
खुले नाले और लापरवाही मिलकर लोगों की जान के लिए खतरा बन रहे
locationभारत
userयोगेन्द्र नाथ झा
calendar25 Mar 2026 03:01 PM
bookmark

UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां नगर निगम की लापरवाही ने एक युवक की जान पर खतरा खड़ा कर दिया। सैटेलाइट बस स्टैंड के पास एक युवक खुले नाले में गिर गया और 18 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। यह घटना कुछ दिनों पहले नोएडा में हुए हादसे की याद ताजा कर रही है। ठीक वैसा ही हादसा यहां देखने को मिला।

देर रात हुआ हादसा, इलाके में मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात की है, जब युवक अचानक खुले पड़े नाले में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, नगर निगम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद नाले के अंदर जवानों को उतारा गया। जेसीबी मशीनों से नाले को तोड़ा जा रहा है साथ ही पानी निकालने के लिए बड़े पंप लगाए गए हैं। इसके बावजूद अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

कहां फंसा युवक, बना रहस्य

रेस्क्यू टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि युवक नाले के किस हिस्से में फंसा है, इसका कोई स्पष्ट अंदाजा नहीं लग पा रहा।

नाला काफी लंबा और अंदर से जटिल संरचना वाला बताया जा रहा है, जिससे सर्च आॅपरेशन में लगातार मुश्किलें आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले को सही तरीके से ढका नहीं गया था। सफाई के दौरान स्लैब हटाए गए थे, बाद में उन्हें ठीक से लगाया नहीं गया जिसके कारण कई दिनों से वहां गैप मौजूद था। लोगों का आरोप है कि अगर समय रहते नाले को बंद किया जाता, तो यह हादसा टल सकता था।

घटना ने नोएडा में हुए पुराने हादसे की याद ताजा कर दी 

प्रशासन का कहना है कि फिलहाल प्राथमिकता युवक को सुरक्षित बाहर निकालने की है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। इस घटना ने नोएडा में हुए पुराने हादसे की याद ताजा कर दी है, जहां लापरवाही के चलते एक युवक की जान चली गई थी। बरेली की यह घटना फिर से शहरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सिस्टम की बड़ी चूक का संकेत है। खुले नाले, अधूरी सुरक्षा और लापरवाही मिलकर लोगों की जान के लिए खतरा बन रहे हैं। जब तक जिम्मेदार एजेंसियां सख्ती से काम नहीं करेंगी, ऐसे हादसे रुकना मुश्किल है।


संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

तीन बच्चे पैदा करें सभी हिन्दू, भागवत की अपील का सच

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के मुखिया को सरसंघ चालक कहा जाता है। वर्तमान में RSS के सरसंघ चालक के पद पर मोहन भागवत तैनात हैं। मोहन भागवत ने उत्तर प्रदेश की धरती से एक बड़ी अपील की है। RSS प्रमुख मोहन भागवत ने यह अपील हिन्दू समाज से की है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत
RSS प्रमुख मोहन भागवत
locationभारत
userआरपी रघुवंशी
calendar25 Mar 2026 02:24 PM
bookmark

UP News : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के मुखिया को सरसंघ चालक कहा जाता है। वर्तमान में RSS के सरसंघ चालक के पद पर मोहन भागवत तैनात हैं। मोहन भागवत ने उत्तर प्रदेश की धरती से एक बड़ी अपील की है। RSS प्रमुख मोहन भागवत ने यह अपील हिन्दू समाज से की है। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक कार्यक्रम में बोलते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि सभी हिन्दू भाई-बहनों को कम से कम 3 बच्चे जरूर पैदा करने चाहिए। RSS प्रमुख मोहन भागवत की इस अपील को लेकर बहस शुरू हो गई है।

क्या है तीन बच्चों वाली अपील का सच?

RSS प्रमुख मोहन भागवत की अपील को लेकर विश्लेषक अपनी-अपनी राय बता रहे हैं। RSS के विरोधी इस अपील को भारत की जनसंख्या नीति के विरूद्ध बता रहे हैं। वहीं RSS के समर्थक विश्लेषकों का कहना है कि भारत के हिन्दू समाज में जन्मदर तेजी के साथ कम हो रही है। यदि यह जन्मदर 2 से नीचे चली गई तो भविष्य में हिन्दू समाज अल्पसंख्यक होकर मुस्लिम समाज का गुाम बन जाएगा। RSS के समर्थक विश्लेषकों का साफ मत है कि हर हिन्दू को मोहन भागवत की अपील को जरूर स्वीकार कर लेना चाहिए।

उत्तर प्रदेश की धरती से क्या बोले मोहन भागवत

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में बोलते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि कि डॉक्टरों एवं जनसंख्या विशेषज्ञों के अनुसार तीन बच्चों वाले परिवार में माता-पिता और बच्चों की सेहत दुरुस्त रहती है। मानस शास्त्र भी यही बताता है कि ऐसे परिवारों में व्यक्तित्व संतुलित रहता है और झगड़े कम होते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जन्मदर 2 से नीचे जाती है तो देश के लिए खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए परिवार में तीन बच्चे होने से न केवल माता-पिता और बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि समाज में संतुलन भी बना रहता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनसंख्या नीति पर पुनर्विचार के साथ देश में समान रूप से लागू होना चाहिए।

जनसंख्या नीति जनता को समझाई जाए

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने जनसंख्या नीति की बात करते हुए कहा कि देश में नई जनसंख्या नीति लाने से पहले जनता को समझाया जाए। अचानक कानून लागू न किया जाए। यह सभी नागरिकों के हित की बात है, इसलिए नियम सभी पर समान रूप से लागू होने चाहिए। जहां जरूरत हो, वहां कठोरता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान पॉपुलेशन पॉलिसी 2.1 बच्चे की औसत जन्मदर की बात करती है, लेकिन वास्तविकता में 2 से ज्यादा बच्चे होने चाहिए ताकि जनसंख्या संतुलित रहे। जनसंख्या नीति पर फिर से गंभीरता से विचार होना चाहिए और 50 साल बाद देश को कितने लोगों की जरूरत होगी, इसका अनुमान लगाकर नीति बनाई जानी चाहिए। UP News


संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका, 80 हजार+ सैलरी, जानिए पूरी डिटेल

प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने ग्रुप सी के तहत टेक्निकल असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें अच्छी सैलरी और स्थायी नौकरी का मौका मिल रहा है।

yogi  nokri
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए बड़ा मौका
locationभारत
userयोगेन्द्र नाथ झा
calendar25 Mar 2026 01:58 PM
bookmark

UP News : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने ग्रुप सी के तहत टेक्निकल असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें अच्छी सैलरी और स्थायी नौकरी का मौका मिल रहा है।

कितनी है सैलरी?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल के अनुसार 19,900 रुपये से 1,12,400 प्रति माह तक सैलरी मिल सकती है। यानी अनुभव और पोस्ट के हिसाब से इन-हैंड सैलरी 50 हजार से 80 हजार+ तक पहुंच सकती है। इस भर्ती अभियान के तहत हजारों पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं (जैसे टेक्निकल असिस्टेंट, ग्रुप सी आदि)। हाल ही में एक भर्ती में 2700+ पद भी जारी किए गए हैं। 

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवारों के लिए जरूरी योग्यता:

* 10वीं / 12वीं / ग्रेजुएशन (पोस्ट के अनुसार)

* संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री (टेक्निकल पोस्ट के लिए) 

* यूपीएसएसएससी पेट स्कोर अनिवार्य होगा।

आयु सीमा

* न्यूनतम आयु: 18 या 21 वर्ष

* अधिकतम आयु: 40 वर्ष

 (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट) 

चयन प्रक्रिया

भर्ती में चयन इस आधार पर होगा:

1. पेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

2. मुख्य परीक्षा 

3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

ऐसे करें आवेदन

1. यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

2. संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन खोलें

3. आनलाइन आवेदन फॉर्म भरें

4. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

5. फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।

क्यों है ये मौका खास?

* सरकारी नौकरी की स्थिरता

* 80 हजार+ तक सैलरी का मौका

* हजारों पदों पर भर्ती

* युवाओं के लिए बड़ा करियर अवसर

अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए शानदार मौका है। सही समय पर आवेदन करें और तैयारी में जुट जाएं।


संबंधित खबरें