
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद में एक अधिवक्ता द्वारा महिला जज को मोबाइल और फेसबुक पर मैसेज करना भारी पड़ गया। लगातार मैसेज भेजने से परेशान हुई महिला जज ने अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
पुलिस थाने में महिला जज की ओर से दी गई तहरीर में महिला जज द्वारा कहा गया कि एक अधिवक्ता करीब एक वर्ष से उनके फेसबुक व व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज करता था। पहली बार उसने फेसबुक पर 29 सितंबर 2021 को मैसेज किया था। इसके बाद से लगातार मैसेज भेजने लगा। बाद में सरकारी नंबर के व्हाट्सएप पर भी मैसेज करने लगा। विगत 9 नवंबर 2022 की सुबह मैसेज आने के बाद जज का धैर्य टूट गया और उन्होंने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को दी।
शुक्रवार की देर रात पुलिस ने आरोपित अधिवक्ता के खिलाफ लज्जा भंग व आईटी एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर सदर रवि राय ने बताया कि आरोपित अधिवक्ता अभय प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Read More -