उत्तर प्रदेश के वाराणसी से नवरात्र को लेकर सामने आई ऐसी जानकारी क्या इस बार पूरे देश के लिए पर्व की तारीखों का हिसाब बदल देगी। क्या वर्ष 2026 में शारदीय नवरात्र नौ नहीं बल्कि पूरे 10 दिनों तक चलेंगे और आखिर इसकी वजह क्या है।

UP News : उत्तर प्रदेश का वाराणसी नगर हमेशा से भारत की बौद्धिक नगरी के रूप में विश्व विख्यात रहा है। पौराणिक इतिहास में वाराणसी नगर को काशी के नाम से जाना जाता था। काशी में मौजूद ज्ञान के अनेक केन्द्र (सेंटर) आज भी दुनिया भर के लिए ज्ञान के स्थापित सेंटर हैं। इन्हीं ज्ञान के सेंटरों में शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी नगर में रहने वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों ने शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026 को बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा के मुताबिक वर्ष-2026 में भारत में नवरात्र नौ दिन के नहीं बल्कि पूरे 10 दिन के होंगे। UP News
आपको बता दें कि भारत में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। इसी महत्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश के वाराणसी नगर से एक बड़ी घोषणा की गई है। वाराणसी से की गई घोषणा में बताया गया है कि शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू हो रहा है, जो 10 दिनों का होगा। बीते 50 वर्षों में छठी बार यह संयोग बन रहा है। काशी के ज्योतिषियों की गणना के मुताबिक, कोई तिथि क्षय न होकर दो सूर्योदय तक व्याप्त रहे तो वह दो दिनों की उदया तिथि मानी जाती है। इस बार अष्टमी तिथि दो दिन (18 अक्तूबर को पूरे दिन से 19 अक्तूबर की सुबह 7:53 बजे तक) रहने से नवरात्र की अवधि एक दिन बढ़ गई है। 20 अक्तूबर को विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थापित बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय (BHU) में ज्योतिष विभाग के ज्योतिषाचार्य प्रो. सुभाष पांडेय के मुताबिक, नवरात्र हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। इस बार प्रतिपदा तिथि 10 अक्तूबर की रात 9:19 बजे शुरू होगी और 11 अक्तूबर की रात 9:30 बजे खत्म होगी। हालांकि, उदया तिथि के आधार पर नवरात्र का पहला दिन 11 अक्तूबर को ही माना जाएगा। इस दिन चित्रा नक्षत्र व वैधृति योग का संयोग बन रहा है। इस कारण देवी आराधना के लिए कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त में करना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। UP News
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित एक गुरूकुल के प्रकाण्ड पंडित विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि नवरात्र-2026 के अवसर पर नवरात्र का पर्व 11 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को शुरू हो रहा है। विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि रविवार को नवरात्र शुरू होने के कारण मां दुर्गा का आगमन हाथी पर और प्रस्थान मुर्गे पर होगा। घटस्थापना का शुभ समय दोपहर 11:37 से 12:23 बजे तक रहेगा। 20 अक्तूबर को सुबह 10 बजे के बाद नवरात्र का पारण होगा। UP News
विज्ञापन