साथ में जीने मरने की कसमें खाने वाले जिगरी दोस्तों की मौत भी आई एक साथ
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 09:11 PM
Uttar Pradesh News बुलंदशहर के रहने वाले दो जिगरी दोस्त बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तभी उनकी एक तेज रफ़्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौक़े पर ही मौत हो गई तो दूसरे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के वक़्त दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। इन दोस्तों की दोस्ती के चर्चे हुए करते थे और संयोग देखिए की जब मौत आई तो वो भी साथ-साथ।
दोनों जिगरी दोस्तों की हुई मौत
दो जिगरी दोस्त एक साथ स्याना में लगे दिवाली मेले को देखने गए थे। दिवाली मेला देखकर वापस बुलंदशहर नगर लौट रहे थे तभी उनकी ट्रक से ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दो जिगरी दोस्तों की ट्रक से टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की कुछ देर बाद मौत हुई। बीबी नगर के रहने वाले दो जिगरी दोस्त साकिब और अरबाज़ देर रात दिवाली का स्याना में लगा मेला देखकर लौट रहे थे तभी उनकी इस ट्रक से भिड़ंत हो गई। सीमेंट से भरा ट्रक बाइक से टकरा गया। अरबाज़ की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि साकिब गंभीर रूप से घायल हो गया। शाकिब की हालत देखते हुए उसे स्थानीय चिकित्सक के पास उपचार के लिए ले जाया गया जहाँ से उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफ़र कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही साकिब ने दम तोड़ दिया। दोनों युवकों के परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों युवक आपस में जिगरी दोस्त थे।
Uttar Pradesh News in hindi
पुलिस कर रही मामले में कार्यवाही
पुलिस ने फ़िलहाल शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक और ट्रक दोनों पुलिस की हिरासत में है। जानकारी के मुताबिक़ एक मृतक के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। फ़िलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। दोनों युवकों की मौत के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।