पत्नी से अवैध संबंधों के श़क में चचेरे भाई ने मारी भाई को गोली, घायल लड़ रहा ज़िंदगी की जंग
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:19 PM
Uttar Pradesh Newsबुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अवैध संबंधों के श़क में एक भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी। दिनदहाड़े हुए इस गोलीकांड के बाद इलाक़े में दहशत का माहौल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।
अवैध संबंधों के श़क में मारी गोली
मामला बुलंदशहर के थाना सलेमपुर के गाँव चिट्टा का है। यहाँ पर एक भाई ने दूसरे भाई पर गोली चला दी। अवैध संबंधों के श़क में इस वारदात को अंजाम दिया गया। दिन दहाड़े इस गोलीकांड से लोग दहल गए। सलेमपुर स्थित चिट्टा गाँव में इरशाद और आरिफ नाम के दो भाई रहते हैं। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। इरशाद को यह शक था कि उसकी पत्नी का आरिफ़ से अवैध संबंध है। इस शक के चलते आए दिन घर में लड़ाई झगड़ा होता था। साथ ही दोनों चचेरे भाइयों में भी झगड़ा हुआ करता था। इसी अवैध संबंधों के श़क में इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है। बुधवार को सुबह हुए विवाद में इरशाद ने ग़ुस्से में आरिफ़ को गोली मार दी। गोली लगने से आरिफ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही ये वारदात हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी ओर अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया गया।
Uttar Pradesh News in hindi
पुलिस कर रही मामले में कार्यवाही
इस विवाद में आरिफ़ को गोली लगी है, उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले में कार्यवाही कर रही है। अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। अवैध संबंधों के श़क में एक भाई ने ही दूसरे भाई को गोली मारने की यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वारदात के सामने आने के बाद यह लोगों के लिए सोचने का विषय बन गया है।