मुरादाबाद में अपराधी बेखौफ, मौलाना के सीने में दाग दी गोली
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:12 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:12 AM
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) से लगातार हत्या के मामले सामने आते जा रहे हैं। जिससे मुरादाबाद के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। इसी बीच मुरादाबाद में एक ओर हत्या होने का मामला गर्माया हुआ है। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद में एक इमाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
Uttar Pradesh News
मामला मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के भैंसिया गांव का बताया जा रहा है। जहां एक इमाम की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को इमाम का शव घर के पास स्थित खंडहर में मिला। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपितों का पता लगाने में जुट गई है।
क्या था पूरा मामला?
मृतक की पहचान रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के चाऊपुरा मसवासी गांव निवासी मौलाना अकरम के नाम से की गई है, जो भैंसिया गांव में अपने परिवार के साथ रहकर एक बड़ी मस्जिद में इमामत करते थे। बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन से इमाम की पत्नी बच्चों को लेकर रिश्तेदारी में गई है। मौलाना अकरम और उनके तीन बच्चे घर में अकेले थे। जानकारी के मुताबिक मंगलवार तड़के करीब चार बजे इमाम के पास कॉल करके उन्हें बुलाया गया और घर से निकलते ही आरोपियों ने उनके सीने में गोली मार दी। सुबह जब ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम बुलाकर घटना स्थल पर जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या किसने और क्यों की इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। मामले को लेकर एसपी सिटी ने बताया सुबह भैंसिया गांव में इमाम का शव मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार वाले किसी भी तरह की रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।
एक और मामला आया सामने Uttar Pradesh News
इसके अलावा मुरादाबाद से एक ओर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद में एक पीतल कारोबारी के बेटे को गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात के समय युवक अपने दोस्त की बहन की शादी से अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात की जानकारी मिलने परिजन मौके पर आए और घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे दिल्ली रेफर किया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले को लेकर मृतक के पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर के बेटे अक्सर रंगदारी की डिमांड करते थे। हमने पैसे नहीं दिए तो मेरे बेटे को मार डाला।
पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में
इस मामले को लेकर सीओ कोतवाली ने बताया कि, घटना के पीछे तात्कालिक कहासुनी की बात सामने आई है। दोनों पक्षों में किसी पुरानी रंजिश के बारे में अभी जानकारी नहीं हुई है। हमलावरों में समीर का नाम सामने आया है। आगे उनका कहना है कि समीर का पिता सोहराब नागफनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उन्होंने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।